मनोरंजन

Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ दूसरे हफ्ते में कमाए 200 करोड़!

Dhurandhar Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ एक ही नाम की गूंज सुनाई दे रही है और वो है ‘धुरंधर’. रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर इस स्पाई थ्रिलर ने कमाई के ऐसे रिकॉर्ड बना लिए हैं, जिन्हें तोड़ना आने वाले समय में किसी भी बड़ी फिल्म के लिए एक बड़ी चुनौती होगी. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में जो रफ्तार पकड़ी है, उसने सब को हैरान कर दिया है.

दूसरे हफ्ते में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

फिल्म की सबसे बड़ी कामयाबी इसके दूसरे हफ्ते के कलेक्शन में छिपी है. आमतौर पर बड़ी फिल्में पहले हफ्ते के बाद सुस्त पड़ जाती हैं, लेकिन ‘धुरंधर’ के साथ मामला बिल्कुल उल्टा है. रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को फिल्म ने करीब 30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.

इसी के साथ यह फिल्म दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है. ताज्जुब की बात यह है कि फिल्म ने यह मुकाम दूसरे हफ्ते के महज 5 दिनों में ही हासिल कर लिया, जो अपने आप में एक मिसाल है.

पुष्पा 2 को छोड़ा पीछे

रिकॉर्ड्स की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ के दूसरे हफ्ते के रिकॉर्ड (196 करोड़ रुपये) को ध्वस्त कर दिया है. अब रणवीर सिंह के नाम एक ऐसा ब्लॉकबस्टर दर्ज हो गया है जो उनके करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 623.5 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, वहीं भारत में यह 500 करोड़ का आंकड़ा छूने के बेहद करीब है. यह साल 2025 की सबसे सफल ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई है.

ये भी पढ़ें- Birthday Special: कभी महीने के 6 हजार कमाता था यह अभिनेता, अब इतने करोड़ का है मालिक

क्या हॉलीवुड की ‘अवतार’ रोक पाएगी धुरंधर की रफ्तार?

फिल्म के पास अपनी बेखौफ दौड़ जारी रखने के लिए अभी दो दिन और हैं. इसके बाद शुक्रवार को सिनेमाघरों में जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ दस्तक देने वाली है. हालांकि ‘अवतार’ का क्रेज काफी ज्यादा है और इसकी ओपनिंग 30 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर’ का अपने अलग देसी दर्शक है. जहां अवतार इंग्लिश और आईमैक्स फॉर्मेट में ज्यादा देखी जाएगी, वहीं ‘धुरंधर’ हिंदी बेल्ट में अपनी धाक जमाए रखेगी.

दमदार कहानी और सितारों की फौज

आदित्य धर की यह फिल्म एक भारतीय जासूस की रोमांचक कहानी है जो पाकिस्तान के खतरनाक ‘रहमान डकैत’ गैंग में घुसपैठ करता है. रणवीर और अक्षय खन्ना के अलावा फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकारों ने अपनी अदाकारी से जान फूंक दी है. जिस तरह से फिल्म को रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसे देखकर लग रहा है कि यह फिल्म अभी कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

4 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

4 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

6 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

6 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

7 hours ago