Hera Pheri 3: सिनेमा प्रेमियों के लिए ‘हेरा फेरी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशन है. जब भी इसके तीसरे पार्ट (‘हेरा फेरी 3’) को लेकर कोई खबर आती है फैंस की धड़कनें तेज हो जाती हैं. लेकिन सच कहें तो जब से इस फिल्म का एलान हुआ है तब से खुशियों से ज्यादा इसके साथ विवादों का नाता जुड़ा रहा है. कभी कॉपीराइट का लफड़ा तो कभी स्टारकास्ट के बीच अनबन की खबरें. अब इस लिस्ट में एक नया और बेहद चौंकाने वाला ट्विस्ट आ गया है जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. चर्चा है कि फिल्म की जान यानी हमारे अपने ‘बाबू भैया’ यानी की परेश रावल ने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं.
एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक परेश रावल और मेकर्स के बीच पैसों के लेन-देन की शर्तों को लेकर बात बिगड़ गई है. अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि परेश रावल ने फिल्म के लिए मिला साइनिंग अमाउंट 15% ब्याज और हर्जाने के साथ मेकर्स को वापस लौटा दिया है.
दरअसल, इस फिल्म के लिए परेश रावल की कुल फीस 15 करोड़ रुपये तय हुई थी. एग्रीमेंट में एक शर्त यह रखी गई थी कि साइनिंग अमाउंट के अलावा बाकी के करीब 14.89 करोड़ रुपये उन्हें फिल्म के रिलीज होने के ठीक एक महीने बाद दिए जाएंगे. अब पेंच यहीं फंस गया. फिल्म की शूटिंग अगले साल यानी 2027 के आसपास शुरू होने की उम्मीद है जिसका सीधा मतलब है कि फिल्म 2027 के आखिर या 2028 से पहले थिएटर्स में नहीं आ पाएगी. ऐसे में परेश रावल को अपनी बाकी की भारी-भरकम फीस के लिए लगभग दो से तीन साल का लंबा इंतजार करना पड़ता. इसी शर्त पर सीनियर एक्टर भड़क गए और उन्होंने फिल्म को बाय-बाय कहना ही ठीक समझा.
इस पूरे विवाद के बीच एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ‘हेरा फेरी 3’ का जो अनाउंसमेंट टीजर शूट किया गया था वह असल में किसी स्पेशल सेट पर नहीं बल्कि अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘भूत बांग्ला’ के सेट पर ही आनन-फानन में निपटाया गया था. हालांकि, परेश रावल के फिल्म छोड़ने की इस खबर पर अभी तक मेकर्स या खुद एक्टर की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है, लेकिन गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है.
ये भी पढ़ें- Cannes में ऐश्वर्या राय के साथ बेटी आराध्या का ‘Unofficial Debut’, रेड गाउन में मां को दी कड़ी टक्कर!
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की यह तिगड़ी पर्दे पर जादू बिखेरने के लिए जानी जाती है. फिल्म के टलने और इस नए विवाद पर खुद अक्षय कुमार ने भी हाल ही में अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने बेहद देसी अंदाज में कहा:
“हेरा फेरी 3 फिलहाल तो नहीं बन रही है. जब यह रुकी तो मुझे खुद भी बड़ा झटका लगा था. खैर कोई बात नहीं, हमने ‘वेलकम टू द जंगल’ बना ली. अब ऐसा लगता है कि कुछ मंत्र-वंत्र पढ़ना पड़ेगा ताकि सब ठीक हो जाए. अगले एक साल तक तो यह फिल्म फ्लोर पर नहीं आने वाली. इसके पीछे कई अंदरूनी मुद्दे हैं, हालांकि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि हम तीनों एक्टर्स के बीच कोई दिक्कत है या हम साथ काम नहीं करना चाहते.”
अब बड़ा सवाल यह उठता है कि अगर कानूनी पचड़ों और पैसों के विवाद के कारण परेश रावल इस फिल्म से हमेशा के लिए आउट हो जाते हैं, तो क्या राजू और श्याम अकेले इस गाड़ी को खींच पाएंगे?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…
Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…
भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…
नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…
UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…
18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…