दिलजीत दोसांझ का शादीशुदा जीवन
Diljit Dosanjh secret married- life: सिंगर दिलजीत दोसांझ आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. देश भर में उनके लाखों करोड़ों फैंस हैं. कोचेला के मंच से लेकर बॉलीवुड की स्क्रीन तक, उन्होंने अपनी गायकी और अदाकारी से पूरी दुनिया को दीवाना बना रखा है. दिलजीत दोसांझ अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं, लेकिन फैंस उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ- साथ पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बार फिर दिलजीत दोसांझ की पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बनी हुई है. दिलजीत दोसांझ शादीशुदा हैं तो फिर दिलजीत दोसांझ की पत्नी कौन हैं? आपको बताते हैं दिलजीत दोसांझ की पत्नी के बारे में.
2024 की रिपोर्ट्स के अनुसार, दिलजीत दोसांझ शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम संदीप कौर बताया जाता है. सोशल मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दिलजीत दोसांझ की पत्नी संदीप कौर एक भारतीय-अमेरिकी महिला हैं और इस कपल का एक बेटा भी है। उनकी पत्नी और बेटा अमेरिका में रहते हैं, जबकि दिलजीत के माता-पिता पंजाब के लुधियाना में रहते हैं. दिलजीत ने आज तक सार्वजनिक रूप से कभी अपनी पत्नी या बच्चे के बारे में खुलकर बात नहीं की है और ना ही उनकी वाइफ कभी मीडिया के सामने आईं हैं.
यह भी पढ़ें: ‘सभी से विनती है…’, तलाक हो रहा है या नहीं? जानें मौनी रॉय की इंस्टाग्राम स्टोरी के मायने
दिलजीत दोसांझ केवल अपनी वाइफ और बच्चे को ही नहीं बल्कि अपने माता- पिता को भी मीडिया से दूर रखते हैं. 2024 में अपने मैनचेस्टर कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने पहली बार फैंस को अपनी मां और बहन से मिलवाया था. भीड़ के सामने अपनी मां के आगे झुकते हुए और उनका हाथ पकड़ते हुए दिलजीत ने अपनी मां को फैंस से मिलवाया था. एक तरफ जहां हर कोई अपनी छोटी से छोटी चीजों को सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद करता है वहीं दिलजीत दोसांझ अपनी लाइफ को मीडिया से दूर प्राइवेट रखते हैं.
Tata Sons Listing: RBI ने टाटा संस को अपर-लेयर NBFC के सभी नियमों का पालन…
Budhni Triple Murder Case: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी के वार्ड-12 में बुधवार…
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकवादी लतीफ…
MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. सोना 2,750…
Dawood Ibrahim House Demolition: मुंबई के भिंडी बाजार में दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप समेत 14 देशों के…