Bharat Express DD Free Dish

एक बेटे के पिता है दिलजीत दोसांझ, शादी को दुनिया से छिपाकर रखने की क्या होगी वजह?

Diljit Dosanjh secret married- life: सोशल मीडिया पर एक बार फिर दिलजीत दोसांझ की पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बनी हुई है. दिलजीत दोसांझ शादीशुदा हैं तो फिर दिलजीत दोसांझ की पत्नी कौन हैं? आपको बताते हैं दिलजीत दोसांझ की पत्नी के बारे में.

दिलजीत दोसांझ का शादीशुदा जीवन

दिलजीत दोसांझ का शादीशुदा जीवन

Diljit Dosanjh secret married- life:  सिंगर दिलजीत दोसांझ आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. देश भर में उनके लाखों करोड़ों फैंस हैं. कोचेला के मंच से लेकर बॉलीवुड की स्क्रीन तक, उन्होंने अपनी गायकी और अदाकारी से पूरी दुनिया को दीवाना बना रखा है. दिलजीत दोसांझ अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं, लेकिन फैंस उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ- साथ पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बार फिर दिलजीत दोसांझ की पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बनी हुई है. दिलजीत दोसांझ शादीशुदा हैं तो फिर दिलजीत दोसांझ की पत्नी कौन हैं? आपको बताते हैं दिलजीत दोसांझ की पत्नी के बारे में.

कौन हैं दिलजीत दोसांझ की पत्नी

2024 की रिपोर्ट्स के अनुसार, दिलजीत दोसांझ शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम संदीप कौर बताया जाता है. सोशल मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दिलजीत दोसांझ की पत्नी संदीप कौर एक भारतीय-अमेरिकी महिला हैं और इस कपल का एक बेटा भी है। उनकी पत्नी और बेटा अमेरिका में रहते हैं, जबकि दिलजीत के माता-पिता पंजाब के लुधियाना में रहते हैं. दिलजीत ने आज तक सार्वजनिक रूप से कभी अपनी पत्नी या बच्चे के बारे में खुलकर बात नहीं की है और ना ही उनकी वाइफ कभी मीडिया के सामने आईं हैं.

यह भी पढ़ें: ‘सभी से विनती है…’, तलाक हो रहा है या नहीं? जानें मौनी रॉय की इंस्टाग्राम स्टोरी के मायने

2024 में मां और बहन से फैंस को था मिलवाया

दिलजीत दोसांझ केवल अपनी वाइफ और बच्चे को ही नहीं बल्कि अपने माता- पिता को भी मीडिया से दूर रखते हैं. 2024 में अपने मैनचेस्टर कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने पहली बार फैंस को अपनी मां और बहन से मिलवाया था. भीड़ के सामने अपनी मां के आगे झुकते हुए और उनका हाथ पकड़ते हुए दिलजीत ने अपनी मां को फैंस से मिलवाया था. एक तरफ जहां हर कोई अपनी छोटी से छोटी चीजों को सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद करता है वहीं दिलजीत दोसांझ अपनी लाइफ को मीडिया से दूर प्राइवेट रखते हैं.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read