मनोरंजन

नेटफ्लिक्स पर छाया मृणाल-सिद्धांत का जादू: Netflix पर आते ही फिल्म ने हासिल किया नंबर 1 का पायदान

Do Deewane Seher Mein Netflix Release: अगर आप इस वीकेंड किसी बेहतरीन रोमांटिक फिल्म की तलाश में हैं, तो नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट आपकी मुश्किल आसान कर सकती है. इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की नई फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ ने जबरदस्त तहलका मचा रखा है. दिलचस्प बात यह है कि रिलीज होते ही यह फिल्म इंडिया में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है.

क्या है फिल्म की कहानी?

मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी और चकाचौंध के बीच बुनी गई यह कहानी दो ऐसे युवाओं, शशांक और रोशनी की है, जो स्वभाव से थोड़े सोशल ऑकवर्ड हैं. यानी वे समाज में घुलने-मिलने में झिझकते हैं. फिल्म दिखाती है कि कैसे ये दोनों अपनी असुरक्षाओं और मॉडर्न रिश्तों की उलझनों से लड़ते हुए एक-दूसरे के करीब आते हैं. यह सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि खुद को स्वीकार करने और अपनी कमियों के साथ जीने की एक खूबसूरत सीख भी है.

बड़े पर्दे के बाद अब OTT पर जलवा

संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को रवि उदयवार ने निर्देशित किया है. आपको बता दें कि यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन असली धमाका तब हुआ जब इसने 17 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी. 2 घंटे 15 मिनट की यह फिल्म दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रही है. मृणाल और सिद्धांत की केमिस्ट्री के अलावा, फिल्म में इला अरुण और आयशा रजा जैसे मंझे हुए कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है.

ये भी पढ़ें- मुंबई बुला रहे हैं सोनू सूद, ‘लिट्टी-चोखा’ खिलाने को तैयार अनंत सिंह, दिलचस्प बातचीत वायरल; देखें VIDEO

संगीत जो दिल जीत ले

फिल्म का एक बड़ा प्लस पॉइंट इसका म्यूजिक है, जिसे हेशम अब्दुल वहाब ने तैयार किया है. फिल्म के टाइटल ट्रैक में पुराने क्लासिक गाने ‘दो दीवाने शहर में’ को एक नए और फ्रेश अंदाज में पेश किया गया है, जो युवाओं और पुराने संगीत के शौकीनों, दोनों को पसंद आ रहा है.

IMDb पर 6.7 की रेटिंग हासिल करने वाली यह फिल्म उन लोगों के लिए एक परफेक्ट वॉच है, जो भारी-भरकम एक्शन के बजाय दिल को छू लेने वाली और रीयलिस्टिक कहानियां देखना पसंद करते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

3 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

30 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

33 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago