Don 3 controversy: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. एक्टर ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी का हिस्सा होने वाले थे. लेकिन लेटेस्ट मीडिया रिपोर्टस की मानें तो एक्टर ने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया है. फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के निर्देशन में बनने वाली ‘डॉन 3’ (Don 3) फिल्म को छोड़ने का फैसला रणवीर सिंह पर भारी पड़ता दिख रहा है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ‘डॉन 3’ की शूटिंग 2026 में शुरू होनी थी, लेकिन रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद प्रोडक्शन हाउस को भारी नुकसान झेलना पड़ा है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग में देरी और प्री-प्रोडक्शन पर हुए खर्च को देखते हुए फरहान अख्तर का प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) रणवीर सिंह से 40 करोड़ रुपये का मुआवजा मांग रहा है. इसमें डेवेलपमेंट कॉस्ट, शेड्यूलिंग, प्लानिंग और अन्य कमिटमेंट्स से जुड़े नुकसान शामिल बताए जा रहे हैं.
साल 2023 में ‘डॉन 3’ का ऐलान हुआ था और रणवीर सिंह को फिल्म के लीड रोल के लिए फाइनल किया गया था. फरहान अख्तर इस फिल्म का निर्देशन करेंगे, जबकि एक्सेल एंटरटेनमेंट इसे प्रोड्यूस कर रहा था. हालांकि, लंबे समय तक कोई अपडेट न आने के बाद फिल्म के ठंडे बस्ते में जाने की अटकलें तेज हो गई थीं. बाद में यह साफ हुआ कि रणवीर अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और मामला क्रिएटिव डिफरेंसेज से आगे बढ़ चुका है.
रणवीर सिंह ने 40 करोड़ रुपये चुकाने से इनकार किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता का कहना है कि वह फिल्म की स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे. उन्होंने कई बार बदलाव के सुझाव दिए, लेकिन फाइनल ड्राफ्ट में उन्हें शामिल नहीं किया गया. वहीं, एक्सेल एंटरटेनमेंट का दावा है कि रणवीर की सहमति के बाद ही प्री-प्रोडक्शन शुरू किया गया था.
ये भी पढ़ें: राजपाल यादव के लिए आगे आए तेजप्रताप यादव, लालू यादव के बेटे ने की ₹11 लाख की आर्थिक मदद
बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच करीब दो घंटे तक बैठक हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया. विवाद बढ़ने के बाद प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (PGI) ने मध्यस्थता के लिए हस्तक्षेप किया है, ताकि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो सके और मामला और आगे न बढ़े.
-भारत एक्सप्रेस
Man Jumps Into Drain: नोएडा मेट्रो के सेक्टर 81 स्टेशन के पास एक शख्स गंदे…
EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…
Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…
8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…
8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…