AIIMS Delhi: ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) दिल्ली की गिनती भारत के सबसे बेहतरीन अस्पतालों में होती है. देशभर के मरीज यहां अपना इलाज कराने के लिए आते हैं. ऐसी कोई बीमारी नहीं है जिसका एम्स में इलाज नहीं होता है. एम्स की खासियत यहां मिलने वाला सस्ता और उम्दा इलाज है. जिसकी वजह अमीर हो या गरीब हर कोई इसमें इलाज कराना चाहता है. देश में वैसे तो कई एम्स अस्पताल हैं, लेकिन दिल्ली के एम्स का कोई मुकाबला नहीं है. यहां पर बाकी एम्स से ज्यादा सुविधाएं हैं.
अब दिल्ली एम्स के खाते में एक नई उपलब्धी आई है. इसे ब्रांड फाइनेंस की 2026 की रिपोर्ट में दुनिया के टॉप 10 अस्पतालों में से एक बताया गया है.
ब्रांड फाइनेंस ने दुनिया के टॉप 250 अस्पतालों की रैंकिंग जारी की है. जिसमें दिल्ली एम्स को 6 स्थान मिला है. एम्स को यह रैंकिंग यहां की चिकित्सा, अनुसंधान, शिक्षा और साफ-सफाई को मिली है.
भारत सरकार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल का दर्जा रखने वाले दिल्ली एम्स को पहली बार यह उपलब्धि नहीं मिली है, इससे पहले भी एम्स ने दुनिया में अपना डंका बजा चुका है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया के टॉप 250 अस्पतालों में अमेरिका के अस्पतालों की संख्या सबसे ज्यादा है. इस रैंकिंग में अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स मेडिसिन ने टॉप किया है. वहीं दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी अस्पताल NHS फॉउंडेशन ट्रस्ट है. वहीं तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर भी अमेरिका के ही अस्पताल हैं, जो क्रमश: स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर, मास जनरल ब्रिंघम और मायो क्लीनिक हेल्थ सिस्टम हैं. वहीं 6 स्थान पर भारत का दिल्ली एम्स है.
ये भी पढ़ें- स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास का नोटिस, अब 14 दिन क्या होगा? जानिए संवैधानिक नियम
ब्रांड फाइनेंस की रैंकिंग में दिल्ली एम्स को रिसर्च में 79.4 नंबर और केयर डिलीवरी में 76.1 नंबर मिले हैं. एम्स का ब्रांड स्ट्रेंथ स्कोर 79.9 है. जो इसे दुनिया के सबसे बेहतरीन अस्पतालों में से एक बनाता है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज करियर में अधिकारियों का…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज कारोबार में नए लोगों…
Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्र और बुध का प्रभाव करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज नए लोगों से संपर्क…