मनोरंजन

Drishyam 2 Day 13 Collection: दृश्यम 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 13वें दिन अजय देवगन की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Drishyam 2 Day 13 Collection: सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘दृश्यम 2’ की कमाई की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है. अपनी शानदार कहानी के दम पर ‘दृश्यम 2’ ऑडियंस की फेवरेट बनती जा रही है. बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) ने अब तक 200 करोड़ के कल्ब में शामिल होने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं. इस बीच आइए जानते हैं कि रिलीज के 13वें दिन ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की है.

‘दृश्यम 2’ ने 13वें दिन कमाए इतने करोड़

रिलीज के 2 सप्ताह बाद भी ‘दृश्यम 2’ सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. आलम ये है कि फिल्म को लेकर लोगों  में अलग तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से अजय देवगन की इस फिल्म की कमाई की रफ्तार भी तेजी से आगे बढ़ती जा रही है. इस बीच गौर करें ‘दृश्यम 2’ के 13वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वेब साइट सैकनिल की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने 4.50-4.90 करोड़ के बीच में कारोबार किया है. ऐसे में अब हर किसी को इस चीज का इंतजार है कि तीसरे वीकेंड पर ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करती है.

ये भी पढ़ें- Nora Fatehi Pics: नोरा फतेही की ड्रेस देख फैंस हो गए कन्फ्यूज, बोले- ये पर्दा क्यों पहन लिया?

200 करोड़ के लिए आगे बढ़ी ‘दृश्यम 2’

रिलीज के 13 दिन बाद भी ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) की कमाई में लगातार इजाफा देखा जा रहा है. फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 160 करोड़ के करीब की कमाई कर ली है. ऐसे में अब ये अनुमान लगाया जा सकता है कि अगर इसी तरह से आने वाले वीकेंड तक अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘दृश्यम 2’ का कारोबार चला तो यकीनन ये फिल्म 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा भी छू लेगी.अगर ‘दृश्यम 2’ 200 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करती है तो इस मामले में ये अजय देवगन के करियर की तीसरी फिल्म होगी.

दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अभिषेक पाठक (Abhishek Pathak) के निर्देशन में बनी दृश्यम 2 ने महज 13 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि, वीकडेज में फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट भी देखने को मिली है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सिक्किम में बारिश का कहर! पहाड़ से ऐसे उतरा मलबा कि घर और सड़कें बह गईं, 32 मकान अब भी खतरे में

Sikkim Landslide: सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिम्बी गांव में लगातार हो रही भारी बारिश…

3 minutes ago

‘बॉयफ्रेंड को पहनाऊंगी जयमाला…’, कमरे में पति को पीटा और दी धमकी, आहत होकर शख्स ने दी जान

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां…

19 minutes ago

चोरी की रकम से खरीदे मकान, प्लॉट और बुलेट! राम मंदिर गबन मामले में 8 आरोपियों पर शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

Ram Mandir Chanda Chori: अनुकल्प मिश्रा पर 56 बार सह-अभियुक्तों की मदद करने, लवकुश मिश्रा…

59 minutes ago

बाल विवाह के खिलाफ बगावत, जब एक 14 साल की लड़की के हक की लड़ाई ने बदल दिए देश के कानून

14 साल की उम्र में रुख्माबाई ने उस शादी को मानने से इनकार कर दिया,…

2 hours ago