देश

Chhattisgarh: बीजेपी नेता को अरेस्ट करने के लिए झारखंड पुलिस ने रायपुर में डाला डेरा, ब्रह्मानंद नेताम कर रहे चुनाव प्रचार, नाबालिग से रेप का है मामला

Jharkhand rape case: छत्तीसगढ़ में आगामी भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव (Bhanupratappur Bypolls) में सियासी राजनीति तेज हो गई है, लेकिन उससे भी ज्यादा बीजेपी उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम (BJP Candidate Brahmanand Netam) को लेकर सियासी सरगर्मी काफी तेज हो गई है. दरअसल झारखंड पुलिस उनको पकड़ने के छत्तीसगढ़ में कई जगह तलाशी अभियान चला रही है. वो राजधानी रायपुर (Raipur)में कई दिनों से डेरा डाले हुए है. बीते कई दिनों से उनकी गिरफ्तार को लेकर हाईवोल्टेज झारखंड पुलिस का ड्रामा चल रहा है, लेकिन अभी झारखंड पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर पाई है. पुलिस जब रायपुर में छापेमारी कर रही थी तो बीजेपी प्रत्याशी बुधवार को कोड़ेकुर्से के साप्ताहिक बाजार में प्रचार करते रहे.

दरअसल बीजेपी उम्मीदवार झारखंड में दर्ज 2019 POCSO मामले में आरोपी है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए काफी दिनों से छानबीन कर रही है. लेकिन अभी तक गिरफ्तार नहीं पाई है

गैंगरेप से संबंधित है मामला

ये मामला एक लड़की से सामूहिक बलात्कार से संबंधित है, जब वो नौ साल की थी जब उसके साथ पहली बार बलात्कार किया गया था, जिसके बाद आरोपियों ने कथित रुप से नाबालिग की चार राज्यों में तस्करी की और उसका यौन उत्पीड़न किया. अभी तक पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और खिलाफा आरोप पत्र दायर किया है. पुलिस लगातार इस मामल में छापेमारी कर रही है और बाकी के बचे हुए बीजेपी नेता समेत 5 आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का बात कर रही है.

ये भी पढ़ें- Mainpuri Bypolls: जानिए कौन हैं मैनपुरी में चुनाव लड़ रहे वो दो उम्मीदवार, जिन्हें नहीं मिलेगा अपना और परिवार का वोट

पुलिस के इन आरोपियों की तलाश

पुलिस को जिन 5 आरोपियों की तलाश है उसमे सबसे पहले बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम, बीजेपी युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष दीपांकर सिन्हा, रायपुर पुलिस का निलंबित कांस्टेबल केशव सिन्हा, नरेश सोनी. ये सभी आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहे हैं. पुलिस ने आरोपियों के नहीं मिलने पर उनके घर पर नोटिस भी चस्पाकर बुलाया था, पर कोई पहुंचा नहीं.

पुलिस रायपुर के अलावा कई जिलों में छापेमारी कर रही है. झारखंड पुलिस ने आरोपियों के धमतरी और बालोद में होने की सूचना मिलने के आधार पर वहां भी छापा मारा. आरोपी दीपांकर सिन्हा की तलाश में पुलिस मंगलवार रात बालोद पहुंची. टीम वहां उसके रिश्तेदारों और पहचान वालों के घरों में जांच की, पर कुछ हाथ नहीं लगा.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

3 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

3 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

5 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

5 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

6 hours ago