Dunki Box Office Collection Day 6: शाहरुख खान और तापसी पन्नू की फिल्म डंकी बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई नहीं कर पा रही है. बात करे ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद हाल ही में शाहरुख की ‘डंकी’ रिलीज हुई जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है. हालांकि, ये फिल्म पिछली फिल्मों की तुलना में पिछड़ गई है, लेकिन इसने बड़ी ही आसानी से 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली. वहीं दूसरी तरफ साउथ सिनेमा के स्टार प्रभास की फिल्म ‘सलार’, जो इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रही है. आइए जानते हैं ‘डंकी’ ने 6ठे दिन यानी पहले मंगलवार को कितनी की है कमाई.
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘डंकी’ ने जहां सोमवार को 24.32 करोड़ रुपये की कमाई की थी वहीं मंगलवार को फिल्म ने मात्र 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इस फिल्म ने कुल मिलाकर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 140.20 करोड़ रुपये की कमाई की है.
21 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 270 करोड़ के आसपास कमाई कर ली है. फिल्म ने 5 दिनों में 256.00 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. वहीं विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी शाहरुख खान की ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार चुकी है.
बताया जाता है कि ‘डंकी’ को भारत में 4,000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है. ‘डंकी’ लगभग 200 करोड़ के बजट में बनी फिल्म है, जिसने अपनी लागत तो वसूल ली है लेकिन हिट कैटिगरी में आने के लिए अभी इस फिल्म को और इंतजार करना होगा. इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी जैसे कईं कलाकार हैं. ये फिल्म 4 दोस्तों के लंदन जाने की दिल छू जाने वाली कहानी है.
PM Modi Navratri Fast Diet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 4 दशकों से भी अधिक समय…
Karwa Chauth Kab Hai: करवा चौथ 2026 में 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जानें शुभ…
Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और सक्रिय मौसमी सिस्टम…
Tiger Shroff Firing Update: टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुई फायरिंग के बाद राजनीतिक हलचल…
मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ पर कथित फायरिंग की घटना के बाद उनकी…
शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी के शुभ संयोग के बीच सर्वार्थ सिद्धि, बुधादित्य और…