लाइफस्टाइल

सर्दी में खाली पेट ज्यादा गर्म पानी पीना हो सकता है खतरनाक ? एक्सपर्ट से जानें इससे जुड़ी बातें

Drinking Hot Water Health Benefits: पानी पीना सेहत के लिए कितना जरूरी है ये तो हम सभी जानते हैं. हम खाने के बिना तो जीवित रह सकते हैं, लेकिन पानी के बिना नहीं. दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी के साथ करने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. बहुत से लोग अपनी दिन की शुरुआत एक चाय या कॉफी के साथ करना पसंद करते हैं. लेकिन खाली पेट गुनगुना पानी पीने से शरीर को कई स्वास्थय समस्याओं से बचाया जा सकता है. लेकिन अब सवाल यह उठता है कि खाली पेट गर्म, गुनगुना या ठंडा पानी पीना चाहिए? आइए जानते है सर्दियों में सुबह-सुबह कितना गर्म पानी पीना है जरूरी? साथ ही जानेंगे कितना गर्म पानी पीना चाहिए?

सर्दी में खाली पेट कितना गर्म पानी पीना चाहिए?

इंसान को शरीर के हिसाब से सुबह के समय गुनगुना पानी पीना चाहिए. क्योंकि, जिस तरह ठंडा पानी नुकसानदेय हो सकता है, उसी तरह अधिक गर्म पानी भी शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए ठंड में ऐसा पानी पीने की कोशिश करें, जिसका तापमान 60°F से 100°F (16°C से 38°C) के भीतर हो.

सुबह कितना गर्म पानी पीना है जरूरी?

गुनगुना पानी सेहत के लिए बेहद जरूरी है. जिन लोगों को एलर्जी के चलते साइनस ट्रिगर करता है, उन्हें गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए. ठंडे मौसम में गर्म पानी पीने से इसका असर कम देखने को मिलता है. सर्दी-जुकाम में नाक बंद रहता है, गले में खराश हो जाती और छाती में कफ होने लगता है. गर्म पानी इसमें भी फायदेमंद है. अगर आपको बलगम की समस्या रहती है, गर्म पानी पिएं. इतना ही नहीं गुनगुना पानी पीने से शरीर की गंदगी भी बाहर नीकल जाती है.

ये भी पढ़ें:सर्दियों में शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये Root Vegetables, डाइट में जरूर करें शामिल

डाइजेशन रहे सही

गर्म पानी पीने से बॉडी का डाइजेशन सही रहता है. गर्म पानी पीने से शरीर में पहुंचे खाने का ब्रेकडाउन होता है. इससे भोजन आसानी से पचने लग जाता है. गर्म पानी पीने की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं और कब्ज से भी छुटकारा मिलता है. इसके साथ ही, गुनगुना पानी ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक करता है.

सीने में जलन

ठंड में पित्त दोष बढ़ जाता है. जिसके कारण सीने में जलन, अपच, कब्ज और एसिडिटी महसूस होता है. इसके कारण नींद की कमी और त्वचा पर दाने निकलने लगते हैं. अगर आप भी ऐसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आप गुनगुना पानी पी सकते हैं. इससे आपको काफी ज्यादा आराम मिलेगा. वैज्ञानिक के मुताबिक सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी नहीं पीना चाहिए. अगर आपको पीना भी है तो गुनगुना पानी में नींबू, घी या शहद मिलाकर पिएं. इससे आपकी पेट संबंधी सभी दिक्कतें ठीक हो जाती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

1 hour ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago