मनोरंजन

OG Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म ने पहले दिन लोगों को बना दिया दीवाना, बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें कितना रहा कलेक्शन

OG Box Office Collection Day 1: इस साल की दो बड़ी फिल्मों ने दर्शकों का खासा ध्यान खींचा है, जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर दे रही हैं. पहली साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ और दूसरी कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ है.

‘ओजी’ जहां एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसने अपनी दमदार कहानी और पावरफुल अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है. वहीं, ‘जॉली एलएलबी 3’ सामाजिक मुद्दों पर आधारित मनोरंजन का बेहतरीन पैकेज है. इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बनने की दौड़ में दोनों ही फिल्मों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

पहले दिन 90 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने रिलीज के पहले दिन से ही तहलका मचा दिया. पवन कल्याण के फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज काफी देखने को मिल रहा है. फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर लगभग 90 करोड़ रुपए का बिजनेस किया, जो कि इस साल की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है. इसके साथ ही इस फिल्म ने रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर ‘कुली’ के पहले दिन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. इस शानदार शुरुआत के चलते यह फिल्म लंबी अवधि तक बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा सकती है.

दूसरी ओर ‘जॉली एलएलबी 3’ ने पहले सप्ताह के अंदर अपनी खास जगह बनाई है. इस फिल्म ने एक हफ्ते में भारत में लगभग 73.5 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है. पहले दिन यानी शुक्रवार को ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 12.5 करोड़ की ओपनिंग की, जो एक अच्छी शुरुआत है. इसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म ने जबरदस्त उछाल लिया.

जॉली एलएलबी 3 ने 21 करोड़ रुपए की कमाई

शनिवार को 20 करोड़ और रविवार को 21 करोड़ रुपए की कमाई दर्ज की गई. इस तरह फिल्म ने अपने पहले तीन दिनों में ही 53.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था. चौथे दिन, यानी सोमवार से फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ने लगी. सोमवार को फिल्म ने केवल 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि मंगलवार को 6.5 करोड़ रुपए की कमाई हुई.

बुधवार को यानी छठे दिन फिल्म का ग्राफ गिरा और इसने महज 4.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया. गुरुवार को फिल्म ने 3.50 करोड़ का कारोबार किया. शुरूआती दिनों में इसकी कमाई उतनी तेजी से नहीं बढ़ी जितनी कि ‘ओजी’ की हुई, लेकिन लगातार बढ़ती दर्शक संख्या ने इसे स्थिर प्रदर्शन देने में मदद की.

ये भी पढ़ें: बसीर ने की सारी हदें पार! आवेज पर लगाए निजी आरोप, फूट-फूटकर रो पड़े कंटेस्टेंट बोले- “मेरा परिवार देख रहा होगा”

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

41 seconds ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

5 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

32 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

34 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago