चुनाव

Bihar News: रोहिणी पर लगे आरोपों को लेकर तेजस्वी यादव का पलटवार, बोले– बहनों पर उंगली उठाना बर्दाश्त के बाहर

Bihar News: राज्य की राजनीति में इन दिनों रोहिणी आचार्य को लेकर खूब चर्चा हो रही है. कुछ लोगों ने उन पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी देने के पीछे कोई स्वार्थ या राजनीतिक मकसद रखा था. जिसके बाद इसपर विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने खुलकर अपनी बहन का बचाव किया है. तेजस्वी यादव ने कहा,

“रोहिणी हमारी बड़ी बहन हैं उन्होंने हमें पाला-पोसा है. उन्होंने जो कुर्बानी दी है वो कोई छोटी बात नहीं है. किडनी देना एक बड़ा फैसला था जिसे उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के लिया.”

उन्होंने यह भी साफ किया कि रोहिणी को टिकट देना कोई पारिवारिक फैसला नहीं था बल्कि छपरा की जनता की मांग थी. तेजस्वी ने कहा कि रोहिणी की मंशा कभी टिकट पाने की नहीं थी और ना ही उन्होंने इसके लिए कोई कोशिश की.

सवाल उठा रहे लोगों पर क्या कहा?

तेजस्वी ने उन लोगों को भी आड़े हाथों लिया जो रोहिणी पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने कहा,

“जो लोग हमारी बहनों पर उंगली उठा रहे हैं, वो बर्दाश्त के बाहर है. हमारी बहनों ने पार्टी को मजबूत करने और हमें आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है.”

रोहिणी आचार्य का एक्स पोस्ट

वहीं, रोहिणी आचार्य ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी. उन्होंने एक्स पर लिखा,

“मेरी खुली चुनौती है उन सभी को जो गंदी सोच रखते हैं या ऐसे लोगों को शह दे रहे हैं कि अगर कोई साबित कर दे कि मैंने अपने या किसी और के लिए कुछ मांगा हो या किडनी देने का दावा झूठा हो तो मैं खुद को राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन से अलग कर लूंगी.”

इसे भी पढ़ें-सिख बयान मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ा झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

रोहिणी ने यह भी कहा कि अगर आरोप गलत साबित होते हैं तो विरोधियों को देश की हर मां, बेटी और बहन से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने इसे सिर्फ अपना नहीं बल्कि देश की हर बेटी का अपमान बताया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

21 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

24 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

51 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

55 minutes ago