मनोरंजन

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ का कैरेक्टर पोस्टर रिलीज, 6 हसीनाओं और नवाबों का दिखेगा जलवा

Heeramandi: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी’ द डायमंड बाजार नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रिलीज होने को तैयार है, जिसमें 6 हसीनाएं मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मीन सहगल, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख अहम किरदार में नजर आएंगी. इन एक्ट्रेसेस के लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. लेकिन अब इन 6 हसीनाओं की कहानी में 4 आदमी की एंट्री हो गई है, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर कैरेक्टर पोस्टर जारी कर मेल स्टारकास्ट की घोषणा कर दी है.

फिल्म ‘हीरामंडी’ द डायमंड बाजार में इन 6 हसीनाओं की कहानी में 4 आदमी की एंट्री हो गई है, फरदीन खान, हीरामंडी द डायमंड बाजार में वली मोहम्मद के रोल में नजर आएंगे, जिसका कैरेक्टर लुक सामने आ गया है. फरदीन खान के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में नेटफ्लिक्स इंडिया ने लिखा, प्यार और कर्तव्य के बवंडर संघर्ष में फंसे, वली मोहम्मद अपनी शाही जिम्मेदारियों के साथ अपने दिल की इच्छा को समेटने का प्रयास कर रहे हैं. फरदीन खान वली मोहम्मद के रूप में स्क्रीन पर अपनी शानदार वापसी कर रहे हैं!

फरदीन खान

फरदीन खान जहां ‘हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार’ के जरिए 14 साल बाद एक्टिंग की दुनिया में एक बार फिर कमबैक कर रहे हैं. नवाब लुक में एक्टर रॉयल और रॉयल लग रहे हैं. एसएलबी की ड्रामा सीरीज़ के शानदार कलाकारों में शामिल होते हुए, फरदीन ने कहा, ‘वली मोहम्मद एक नवाब के सार का प्रतीक है, जो हमेशा हीरामंडी की महिलाओं के साथ खड़ा रहता है.’

शेखर सुमन

एक्टर शेखर सुमन संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ में जुल्फिकार के रूप में शामिल हो रहे हैं. शेखर सुमन ने कहा, ‘शक्ति और अधिकार का एक विशाल व्यक्तित्व, वह सहजता से ध्यान खींचता है. मैं दर्शकों को हीरामंडी की कहानी दिखने के लिए उत्सुक हूं जो हम सभी के दिलों के करीब है.’

ताहा शाह

‘हीरामंडी’ में ताहा शाह नवाब के बेटे ताजदार का किरदार निभाएंगे. उनका चरित्र परंपरा और प्रेम के बीच फंसा हुआ है और वह मुक्ति के जरिए उद्देश्य तलाशता है. ताहा ने अपने रोल के बारे में बात की और कहा, ‘ताजदार एक बड़ा कैरेक्टर है, जो बड़प्पन, दयालुता और अटूट दृढ़ संकल्प का प्रतीक है. उसे प्ले करना एक सपने के सच होने जैसा रहा है. मुझे यह मौका देने के लिए मैं संजय लीला भंसाली सर का बहुत आभारी हूं.’

अध्ययन सुमन

‘हीरामंडी’ में शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. वह जोरावर का किरदार निभाएंगे और लज्जो (ऋचा चड्ढा) के प्रेमी भी होंगे. अध्ययन ने कहा, ‘जोरावर खुद में आत्मविश्वास की एक खास भावना रखते हैं, जिस तरह की एक नवाब से अपेक्षा की जाती है. भंसाली के डिजाइन किए गए इस किरदार को निभाना शब्दों से परे एक सम्मान की बात थी.’

फिल्म ‘हीरामंडी’ के बारे में

‘हीरामंडी’ एक ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज़ है जिसे संजय लीला भंसाली और मिताक्षरा कुमार ने बनाया है. इस प्रोजेक्ट के जरिए मेकर्स ने 1940 के दशक में ब्रिटिश राज के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लाहौर के रेड-लाइट जिले हीरामंडी में वेश्याओं के जीवन को उजागर करने की कोशिश की है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दोस्त की बीवी पर आया दिल, शादी की जिद पर अड़ा युवक; हाईटेंशन टावर पर चढ़ मचाया बवाल

संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में दोस्त की पत्नी से प्रेम करने…

8 hours ago

गलफ्रेंड से मिलने पहुंचा कपड़ा व्यापारी, कमरे में पहुंचने पर ऐसा क्या हुआ कि देने पड़े 70 हजार?

बालाघाट के कपड़ा व्यापारी मनीष जैन को वारासिवनी में मिलने बुलाकर बंधक बनाने, बिना कपड़ों…

9 hours ago

अंडमान को ₹62.29 करोड़ की सौगात: दिगलीपुर में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने रखी पॉलिटेक्निक की नींव

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दिगलीपुर दौरे…

9 hours ago

तीन शादियां, 16 लाख की ठगी और चौथे से शादी की तैयारी; कानपुर की दुल्हन का भंडाफोड़

कानपुर के बर्रा क्षेत्र में तीन शादियां कर चुकी युवती प्रगति के चौथे युवक के…

10 hours ago