आस्था

8 या 9 कितने दिन की है चैत्र नवरात्रि? जानें घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त और खास नियम

Chaitra Navratri 2024 Kab se Hai: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल (मंगलवार) से हो रही है. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन यानी 9 तारीख को घटस्थापना की जाएगी. जबकि, इस साल चैत्र नवरात्रि का समापन 17 अप्रैल (बुधवार) को है. वासंतिक नवरात्रि चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. चैत्र नवमी को जहां मां दुर्गा के नैवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है, वहीं इस दिन देश भर मे रामनवमी (Ram Navami 2024) का उत्सव मनाया जाता है. इसके अलावा दशमी तिथि को नवरात्रि व्रत का पारण किया जाता है. नवरात्रि की तिथि कई बार घटती भी है. कई बार तिथि का लोप (कम होना) होने के कारण नवरात्रि 8 दिन की भी हो जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल चैत्र नवरात्रि 8 या 9 कितने दिनों की है?

चैत्र नवरात्रि 2024 कितने दिनों की है?

हिंदी पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक है. जबकि 18 अप्रैल को नवरात्रि व्रत का पारण किया जाएगा. ऐसे में इस बार की चैत्र नवरात्रि पूरे 9 दिनों की होगी.

कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त क्या है?

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का विधान है. ऐसे में इस बार कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 9 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 26 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक है. वहीं, घटस्थापना के लिए अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से 1 बजकर 05 मिनट तक है. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ ही मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा होती है. ऐसे में इस दिन शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करने के बाद ही मां दुर्गा की पूजा शुरू करनी चाहिए.

घटस्थापना के लिए जरूरी नियम

घटस्थापना के लिए उत्तम समय दिन का एक तिहाई हिस्सा होता है. यानी सूर्योदय से अगले चार घंटे के भीतर कलश स्थापना करना शुभ माना गया है. इसके अलावा घटस्थापना के लिए अभिजित मुहूर्त भी उत्तम माना गया है. घटस्थापना के लिए चौड़े मुंह वाले मिट्टी के बर्तन में सप्त धान्य (जौ, गेहूं, चावल, तिल, कंगनी, उड़द, मूंग) बोएं. इसके ऊपर कलश में जल भरकर रखें और उसके ऊपरी हिस्से में यानी कलश के गले में कलावा बांधें. कलश के ऊपर आम का पल्लव रखें. इसके बाद जल वाले नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर पल्लव के बीच में रखें. ध्यान रखना है कि नारियल में कलावा भी बांधें. घटस्थापना के बाद ही पूजन के लिए मां दुर्गा का आवाहन करें.

यह भी पढ़ें: कल से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, सोमवती अमावस्या पर बनेगा दुर्लभ संयोग

यह भी पढ़ें: कल लगेगा सूर्य ग्रहण, भूलकर भी ना करें तुलसी से जुड़ी ये 5 गलतियां; मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज!

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

13 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

20 minutes ago

पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च

PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…

22 minutes ago

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

44 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

54 minutes ago