मनोरंजन

अक्षय कुमार से लेकर शरद केलकर तक, ये बॉलीवुड स्टार्स निभा चुके हैं छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार, अभिनय से जीत लिया दर्शकों का दिल

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: देश के वीर सपूतों में से एक छत्रपति शिवाजी महाराज, मराठा साम्राज्य के संस्थापक और भारतीय इतिहास के महानायक, का जन्म 19 फरवरी 1630 को एक मराठा परिवार में हुआ थ. वह न केवल मराठा गौरव के प्रतीक थे, बल्कि भारतीय गणराज्य के लिए भी एक प्रेरणास्त्रोत रहे हैं. उन्होंने कई सालों तक मुगलों से संघर्ष किया और अपने साहस व रणनीति से उन्हें पराजित किया. उनकी वीरता और संघर्ष की गाथा को हिंदी सिनेमा ने भी कई बार बड़े पर्दे पर जीवंत किया है. ऐसे में आज हम आपको उनकी जयंती के मौके पर उन कलाकारों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार को पर्दे पर निभाया और दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है.

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपने दमदार एक्टिंग की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. फैंस उनकी फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं. आपको बता दें कि अक्षय कुमार निर्देशक महेश मांजरेकर की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में पहली बार छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते हुए नजर आ चुके हैं.

शरद केलकर

छोटे पर्दे के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी अपना हुनर दिखा चुके शरद केलकर भी बड़े पर्दे पर छत्रपति शिवाजी का किरदार निभा चुके हैं. ओम राउत की फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ में शरद केलकर ने राजे शिवाजी का किरदार निभाया था. इस फिल्म में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी वहीं सैफ उदयभान सिंह राठौर के किरदार में नजर आए थे.

अमोल कोल्हे

अभिनेता अमोल कोल्हे ने कई बार पर्दे पर छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है. सबसे पहले, उन्होंने स्टार प्रवाह की लोकप्रिय सीरीज ‘राजा शिवछत्रपति’ में शिवाजी महाराज की भूमिका अदा की. इसके बाद, फिल्म ‘राजमाता जीजाऊ’ में भी उन्होंने एक बार फिर छत्रपति शिवाजी का किरदार निभाया, जो उनकी माता जीजाबाई के जीवन पर आधारित थी. इसके अलावा, अमोल कोल्हे ने हिंदी सीरीज ‘वीर शिवाजी’ में भी मराठा योद्धा के रूप में दर्शकों का दिल जीता.

यह भी पढ़ें: ‘देवी के पापा’ प्रिंटेड टीशर्ट पहन लाडली संग नजर आए करण, Bipasha Basu ने दिखाई झलक

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता महेश मांजरेकर

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता महेश मांजरेकर भी जब छत्रपति शिवाजी के किरदार में दर्शकों के सामने आए तो दर्शक उनके अभिनय के मुरीद हो गए. साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोये’ वो पहली फिल्म थी जिसमें मराठा राजा को एक मराठी मिडिल क्लास आदमी के काल्पनिक दोस्त के रूप में दिखाया गया था. इस फिल्म का निर्देशन संतोष मांजरेकर ने किया था. वहीं इस फिल्म को संजय छाब्रिया और अश्वमी मांजरेकर ने प्रोड्यूस किया था.

नसीरुद्दीन शाह

श्याम बेनेगल के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘भारत एक खोज’ में नसीरुद्दीन शाह ने शिवाजी का किरदार निभाया था. इस शो में इरफान खान और ओम पूरी भी अहम किरदारों में नजर आए थे. 1988 में प्रसारित हुई इस शो को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था.

पारस अरोड़ा

‘वीर शिवाजी’ शो में पारस अरोड़ा को शिवाजी का किरदार निभाने का मौका मिला था. इस शो में उन्होंने शिवाजी के बचपन का किरदार निभाया था. अपने अभिनय और किरदार के दम पर पारस बहुत मशहूर हो गए. उन्हें शिवाजी के रोल में काफी पसंद किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

7 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

8 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

8 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

8 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

9 hours ago