सलमान खान और सैफ अली खान
Bollywood Stars: बॉलीवुड के स्टार और पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान के लिए 16 जनवरी की रात काफी मुश्किल भरी रही. देर रात एक चोर घर में घुस आया और उसने सैफ पर एक के बाद एक 6 बार चाकू से हमला कर दिया. सैफ ने खुद को और परिवार को बचाने की खूब कोशिश की लेकिन गंभीर चोट आईं. घायल सैफ को उनका बेटा इब्राहिम मुबंई स्थित लीलावती अस्पताल लेकर गया. जहां सैफ का इलाज चला.
अब सैफ पूरी तरह से ठीक हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी बॉलीवुड एक्टर पर हमला किया गया है. इससे पहले भी सलमान खान, गुलशन कुमार जैसे कई सितारें इसका बहुत बड़ा सबक है. गुलशन कुमार की मौत की खबर से तो पूरा बॉलीवुड दहल गया था. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्हें जान से मारने की धमकियां मिली है.
सबसे पहले सलमान खान की बात करते हैं. पिछले कई माह से सलमान खान को लेकर लगातार धमकियां दी जा रही हैं. खास तौर से लॉरेंस विश्नोई गैंग द्वारा सलमान को निशाना बनाए जाने की धमकी दी जा रही है. दरअसल, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 1998 के काले हिरण मामले में कानूनी परेशानियां झेल रहे हैं. इस मामले में सैफ भी शामिल थे. 2018 में पहली बार लॉरेंस ने सलमान को मारने की धमकी दी थी. यहां तक कि सलमान के आवास पर गोलियां भी बरसाई गई थीं.
साल 1997 में टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था जिसके बाद तो पूरा बॉलीवुड दहल गया था. अंधेरी मुंबई स्थित एक मंदिर के पास 3 लोगों ने गुलशन पर गोली चलाई थी. कहा गया था कि गुलशन ने अंडरवर्ल्ड को एक्सटॉर्शन का पैसे देने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उनपर ये हमला हुआ था.
यह भी पढ़ें: सैफ अली खान पर हमले के मामले में बड़ा खुलासा: पुलिस ने हमलावर की जारी की पहली तस्वीर, CCTV में रात 2:33 बजे देखा गया
वहीं तीसरे नंबर पर संजय लीला भंसाली की बात करें तो साल 2018 संजय लीला भंसाली के लिए काफी मुश्किल रहा. संजय की फिल्म ‘पद्मावत’ रिलीज होने वाली थी कि कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया था. कहा गया था कि वो लोग कोई और नहीं बल्कि करणी सेना के राजपूत कम्यूनिटी से थे. कास्ट और क्रू मेंबर्स के सामने उनमें से एक ने संजय को तमाचा जड़ दिया था.
साल 1993 की बात है जब दंगों में संजय दत्त पर किसी ने गोली चलाई थी लेकिन वो बाल-बाल बच गए थे. इसके बाद कई सालों तक संजय को धमकियां मिलती रहीं. कहा गया कि संजय का अंडरवर्ल्ड से ताल्लुक है.
कुछ महीनों पहले रवीना टंडन के साथ भी लिचिंग का मामला सामने आया था. दरअसल, एक्ट्रोस को ड्राइवर गाड़ी को बिल्डिंग के अंदर लेकर जा रहा था कि दो महिलाओं ने उन्हें रोका और कहा कि वो गाड़ी से उन्हें मारने की कोशिश कर रहे हैं. शोर सुनकर जब रवीना बाहर आईं तो इतनी देर में दोनों महिलाएं एक्ट्रेस की बिल्डिंग के अंदर घुस गईं और रवीना पर गुस्से से चिल्लाने लगीं. रवीना ने उन्हें शांत करने की कोशिश की लेकिन वो नहीं हुईं. बाद में पुलिस ने आकर मामला सांत किया.
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…