स्वरा भास्कर
Swara Bhaskar: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने एक्टिंग के जानी जाती है. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. इतना ही नहीं स्वरा पॉलिटिकल से लेकर सोशल हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से जरा भी नहीं झिझकतीं है. इस बीच खबर सामने आई है कि एक्ट्रेस का एक्स अकाउंट पर्मानेंटली सस्पेंड कर दिया गया है. एक्ट्रेस ने खुद इस बात की जानकारी पोस्ट के जरिए दी है. स्वरा भास्कर इस बात से काफी नाराज हैं. एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे उनकी दो अलग-अलग पोस्ट पर कॉपीराइट का उल्ंलघन करने की वॉर्निंग आई थी जिसके बाद उनके एक्स अकाउंट को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है अकाउंट बंद करने के पीछे की वजह.
स्वरा भास्कर के एक्स अकाउंट को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि मेरा ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए बंद कर दिया है वो भी रिपब्लिक डे विश करने के लिए मैं मजाक नहीं कर रही हूं. स्वार ने आगे कहा कि उन्होंने पोस्ट की थी जिसके बाद ये सारा बवाल हुआ है. स्वरा ने एक लंबे चौड़े पोस्ट के जरिए भड़ास निकाली है.
स्वरा ने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट करते हिए एक्स से सवाल किया-डियर एक्स दो ट्विट्स की दो तस्वीरों के कॉपीराइट उल्लंधन के रूप में बताया गया है जिसके आधार पर मेरा एक्स अकाउंट लॉक है मैं इसे एक्सेस नहीं कर सकती और आपकी टीम ने इसे फिलहाल के लिए सस्पेंड कर दिया है.
स्वरा ने आगे लिखा एक तस्वीर में ऑरेंज कलर का बैकग्राउंड था और देवनागरी लिपि में लिखा है-‘गांधी हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल अभी जिंदा है’. ये भारत में प्रगतिशील आंदोलन का लोकप्रिय नारा है. इसमें कोई कॉपीराइट उल्लंघन की बात नहीं है. दूसरी फोटो मेरे खुद के बच्चे की तस्वीर है जिसमें उसका चेहरा छुपा हुआ है. वो भारत का झंडा लहरा रही है. साथ में लिखा है-गणतंत्र दिवस की बधाई. इसमें क्या कॉपीराइट का उल्लंघन हो सकता है? किसके पास मेरे बच्चे को पसंद करने का कॉपीराइट है.
अपनी नाराजगी जताते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा, ‘ये दोनों शिकायतें कॉपीराइट की किसी भी कानूनी परिभाषा की किसी भी तर्कसंगत, तार्किक और उद्देश्यपूर्ण समझ से दूर है. अगर इन दोनों ट्वीट को मास रिपोर्ट किया गया है तो ये यूजर यानी मुझे हैरेस करने की कोशिश है. इससे मेरी अभिव्यक्ति की आजादी को दबीने की कोशिश की जा रही है, कृरप्या इसे देखें और अपने निर्णय को बदलें. शुक्रिया, स्वरा भास्कर.
वहीं स्वरा भास्कर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की आखिरी रिलीज फिल्म जहां चार यार थी. इस मूवी के बाद स्वरा किसी फिल्म में नजर नहीं आईं. फिलहाल एक्ट्रेस फिल्मों से दूर हैं . उन्होंने पॉ़लिटिशियन फहद अहमद से शादी की थी और 2023 में वे बेटी की मां बनी थीं. एक्ट्रेस इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर ही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…