बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल ने इस बार गणेश चतुर्थी को बड़े ही धूमधाम से मनाया. सोशल मीडिया पर इन दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जहीर इकबाल को भगवान गणेश जी की आरती करते हुए देखा गया है. वीडियो में दोनों की भक्ति और खुशी साफ झलक रही है.
सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने ‘ॐ गं गणपतये नमः’ लिखते हुए सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं हैं. वीडियो में वह सफेद सलवार-सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं वहीं जहीर ने हरे कुर्ते और सफेद पैंट में ट्रेडिशनल लुक अपनाया है.
इस खास मौके पर जहीर इकबाल ने बप्पा की आरती की. आरती के समय वीडियो में ‘सुखकर्ता दुखहर्ता’ भजन भी बज रहा है. फैंस को इनकी सादगी और श्रद्धा बेहद पसंद आई और वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स बरसने लगे.
गणेश चतुर्थी के बाद विसर्जन समारोह में भी सोनाक्षी और जहीर ने हिस्सा लिया जहां वे सलमान खान और उनके परिवार के साथ नजर आए. विसर्जन के समय सोनाक्षी ने सलमान और उनके भतीजे अहिल के साथ डांस भी किया.
इसे भी पढ़ें-Ganesha festival : श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्सव के तृतीय दिवस पर भक्तों की भारी भीड़
जहीर इकबाल का गणेश जी की आरती वाला वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है. कुछ लोग कह रहे हैं वाह क्या बात है, सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए, तो कुछ लोगें का कहना है कि ये सिर्फ एक दिखावा है. अब फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं एक तरफ तारीफ करने वाले तो दूसरी तरफ सवाल उठाने वाले. सोनाक्षी सिन्हा भी साथ में दिखीं तो चर्चा और बढ़ गई. कुल मिलाकर ये वीडियो लोगों के बीच बहस का मुद्दा बन गया है. सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी राय ठोक रहा है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…
शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…
पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…
तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…
INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…