मनोरंजन

Bigg Boss 19 में मीडिया ने घर वालों से किए तीखे सवाल, गौरव खन्ना हो गए इमोशनल; आंखों से छलक पड़े आंसू

Gaurav Khanna Crying: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है और घर में अब टॉप कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. हाल ही में हुए वीकेंड का वार में शहबाज बदेशा और अशनूर कौर घर से बाहर हुए, जिसके बाद अब फिनाले वीक में बाकी बचे कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है. जिनमे गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, मालती चाहर, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और प्रणित शामिल हैं.

लेटेस्ट एपिसोड में घर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें मीडिया ने टॉप 6 कंटेस्टेंट्स से कई तीखे सवाल किए. इस दौरान सबसे ज्यादा सवालों का सामना तान्या मित्तल को करना पड़ा. लेकिन जिस मोड़ ने शो में सबकी निगाहें अपनी ओर खींची, वो था गौरव खन्ना का इमोशनल होना.

मीडिया के सवाल ने छेड़ा निजी मामला

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौरव से उनके निजी जीवन को लेकर सवाल पूछा गया. मीडिया ने पूछा कि आपने पहले कहा था कि आपकी पत्नी आकांक्षा बच्चे नहीं चाहती, जबकि आपको चाहिए. क्या आपने इसे ऑडियंस की सहानुभूति पाने के लिए नेशनल टेलीविजन पर शेयर किया? इस सवाल ने गौरव की भावनाओं को झकझोर दिया और वे रोने लगे.

गौरव ने बताया, “ये सवाल मेरे लिए बहुत टची है. मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं और जब मेरी शादी हुई थी, तो मैं भी बच्चे चाहता था. लेकिन मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं और उसके लिए अपनी इच्छा को भी पीछे रख सकता हूं. इस दुनिया में बहुत कम ऐसे आदमी हैं जो अपनी पत्नी की खुशी के लिए अपनी इच्छा को छोड़ दें. मैं अपनी पत्नी के लिए वह सब करूंगा जो उसे पसंद है.”

ये भी पढ़ें- सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरु ने फरवरी में ही कर ली थी सगाई? वायरल तस्वीर की मदद से फैंस ने उठाया राज़ से पर्दा

वायरल प्रोमो में नजर आया भावुक मोमेंट

इस बातचीत के दौरान गौरव की आंखों में आंसू छलक पड़े. वहीं, उनके पास बैठे अमाल मलिक ने मीडिया से कहा कि सवाल बहुत पर्सनल था और थोड़ा ठीक नहीं था. प्रोमो में यह भी दिखा कि फरहाना भट्ट गौरव से पूछती हैं कि मीडिया के सामने आप क्यों रो पड़े. गौरव ने जवाब दिया कि “मैं नहीं चाहता कि कोई मेरी पत्नी के बारे में बात करे. बिग बॉस में मैं आया हूं, मेरी पत्नी नहीं.”

‘बिग बॉस 19’ का फिनाले दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक और दिलचस्प साबित होने वाला है. 7 दिसंबर को फैसला हो जाएगा कि कौन इस शे का विजेता बनता है. पूरे सीजन में हुए ड्रामे, रोमांस, मुकाबले और ट्विस्ट के बाद अब घर के टॉप कंटेस्टेंट्स आखिरी हफ्ते में आ गए हैं. फिनाले वीक में हर कदम पर कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

2 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

11 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

12 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

40 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

51 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

55 minutes ago