मनोरंजन

‘मेरे परिवार को मोहरा बनाया जा रहा है’; गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, पत्नी सुनीता संग अनबन और साजिश पर किया बड़ा खुलासा

90 के दशक के ‘नंबर वन’ हीरो गोविंदा (Govinda) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी और राजनीतिक पारी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने अपने परिवार, करियर और राजनीति से जुड़े कई ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्हें सुनकर उनके फैंस हैरान हैं. गोविंदा ने साफ शब्दों में कहा है कि उनके खिलाफ और उनके परिवार को तोड़ने के लिए एक गहरी साजिश रची जा रही है.

“मेरे परिवार को मोहरा बनाया जा रहा है”

अक्सर खुशमिजाज दिखने वाले गोविंदा ने इस बार अपना दर्द बयां किया है. गोविंदा का कहना है कि उनके और उनकी पत्नी के बीच के रिश्तों को लेकर जो बातें फैलाई जा रही हैं, वह सब एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा, “मुझे पहले ही आगाह किया गया था कि मेरे परिवार का इस्तेमाल मेरे ही खिलाफ किया जाएगा. आज वही हो रहा है.” गोविंदा के मुताबिक, बाहरी लोग उनके घर में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उन्हें मानसिक रूप से कमजोर किया जा सके.

करियर को लेकर भी छलका दर्द

सिर्फ पारिवारिक कलह ही नहीं, गोविंदा ने अपने डूबते फिल्मी करियर पर भी कड़वी सच्चाई साझा की. उन्होंने बताया कि एक दौर ऐसा आया जब उनकी फिल्मों को जानबूझकर मार्केट नहीं दिया गया. डिस्ट्रीब्यूटर्स और मार्केट की राजनीति की वजह से उनकी कई फिल्में ठप हो गईं और उन्हें मजबूरी में कई प्रोजेक्ट्स छोड़ने पड़े. उन्होंने कहा कि उनके बारे में इंडस्ट्री में एक खास तरह की ‘नेगेटिव इमेज’ या धारणा बनाई जा रही है, जो बिल्कुल गलत है.

राजनीति और साजिश का कॉम्बिनेशन

गोविंदा ने अपनी राजनीतिक पारी पर बात करते हुए कहा कि जैसे ही उन्होंने शिवसेना का दामन थामा, उनके खिलाफ साजिशें और तेज हो गई. उन्होंने विरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा, “मुझे कमजोर समझने की गलती न करें. मेरे खिलाफ कुछ भी बोलने से पहले लोग मेरे उस काम को देखें जो मैंने सालों से किया है.”

तमाम विवादों और खींचतान के बीच एक पिता का दिल तब भी अपने बच्चों के लिए ही धड़कता है. गोविंदा ने भावुक होते हुए कहा कि चाहे जो भी हालात हों, वह हमेशा अपने बच्चों की भलाई और तरक्की के लिए प्रार्थना करते हैं. उन्होंने साफ किया कि परिवार के बीच जो भी अलगाव दिख रहा है, उसके पीछे कोई और है जो डोरी खींच रहा है.

ये भी पढ़ें: कंगाल हुए ‘द राजा साब’ के मेकर्स! बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम, क्या फ्लॉप होगी प्रभास की फिल्म?

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

8 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

10 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

23 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

42 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

55 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago