देश

बीजेपी को मिला नया अध्यक्ष! नितिन नबीन के लिए 37 नामांकन पत्र दाखिल, अमित शाह–नड्डा समेत ये बड़े नेता रहे मौजूद

BJP New Prisident Nitin Nabin: देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है. आज (19 जनवरी) को दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में नितिन नबीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर रहे हैं. इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई बड़े नेताओं ने नामांकन कार्यक्रम में शिरकत की.

नितिन नबीन के लिए कुल 37 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं. 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की ओर से दाखिल किए गए, वहीं एक नामांकन पत्र बीजेपी संसदीय दल की ओर से दाखिल किया गया. हर नामांकन पत्र पर 20 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर हैं. चार बजे नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई. सूत्रों का दावा है कि नितिन नबीन निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे और वह कल अध्यक्ष पद का शपथ ग्रहण करेंगे.

कल होगी आधिकारीक घोषणा

कल (20 जनवरी) सुबह 11 बजे बीजेपी मुख्यालय पर 700 प्रतिनिधि जुटेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. उनकी उपस्थिति में नितिन नबीन के चुनाव का औपचारिक ऐलान शाम छह बजे किया जाएगा. पीएम मोदी ने संसदीय दल वाले नामांकन पत्र पर बतौर प्रस्तावक हस्ताक्षर किए हैं.

बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन की नियुक्ति सिर्फ पार्टी के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए भी गर्व का विषय है. प्रधानमंत्री मोदी ने इससे Gen-Z को बड़ा मैसेज दिया है, ताकि वे भी पॉलिटिक्स जॉइन करें. आगामी चुनाव हमलोग नितिन नबीन की अगुवाई में लड़ेंगे और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता हमें जीत दिलाने में मदद करेगी.


ये भी पढ़ें:45 साल की BJP में अबतक 14 अध्यक्ष, 11 नामों में जानें किसे मिला 3 बार मौका?


कौन हैं नितिन नबीन? (Who is Nitin Nabin)

बिहार में पथ निर्माण मंत्री के रूप में कार्य कर रहे नितिन नबीन को राष्ट्रीय स्तर पर यह नई जिम्मेदारी दी गई है. नितिन नबीन के पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के मजबूत नेता थे. उनके निधन के बाद जब उपचुनाव हुआ, तब जनता ने उसी परिवार के बेटे पर भरोसा जताया. यही वह क्षण था जहां नितिन नबीन की राजनीतिक यात्रा शुरू हुई. उसके बाद जो हुआ, वह बिहार की राजनीति का एक चमकता हुआ अध्याय बन गया. बांकीपुर सीट से वह लगातार चार बार चुनाव जीते. उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें बिहार सरकार में मंत्री चुना गया.

45 वर्षीय नितिन नबीन कायस्थ जाति से आते हैं. उन्होंने 26 साल की उम्र में विधायक पद हासिल कर लिया था. जिसके बाद से उनकी मजबूती संगठन और जनता के बीच बढ़ती गई. नितिन नबीन ने 2006 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीता. इसके बाद वे 2010, 2015 और 2020 में भी लगातार विधायक चुने गए. 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार लव सिन्हा को हराया था.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

26 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

39 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

42 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

55 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago