मनोरंजन

गोविंदा-सुनीता आहूजा ने तलाक की अफवाहों पर ऐसे लगाया विराम, गणेश चतुर्थी पर दी गुड न्यूज

Govinda Sunita Ahuja Good News on Ganesh Chaturthi: कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबर आई थी कि एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का तलाक होने वाला है. इसके लिए वो कोर्ट भी गए हैं. इन सारी खबरों पर सुनीता और गोविंदा ने विराम लगा दिया है. गोविंदा और सुनीता आहूजा बुधवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर साथ में यह उत्सव मनाते दिखे. दोनों ने मीडिया के सामने साथ में फोटो भी खिंचवाईं.

गणेश चतुर्थी के मौके पर गोविंदा और सुनीता आहूजा ने मैचिंग कपड़े पहने हुए थे. उन्होंने फोटोग्राफर्स के सामने पोज भी दिए. साथ ही गोविंदा ने उन्हें प्रसाद भी दिया. उन्होंने मीडिया से कहा कि वो उनके बच्चों टीना और यश को आशीर्वाद दें कि वो भी जीवन में खूब तरक्की करें. इसी बीच किसी ने तलाक के बारे में पूछा तो सुनीता ने तुरंत कहा, “कंट्रोवर्सी सुनने आए हो या गणपति दर्शन करने?”

गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाह इस साल फरवरी से ही आ रही थी. कुछ दिनों पहले भी ऐसी खबर फैली थी. उस समय गोविंदा के वकील ललित बिंदल ने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है, सब कुछ सही है, और लोग पुरानी बातें कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि गणेश चतुर्थी आएगी तो सभी साथ दिखेंगे, और ऐसा ही हुआ.

तलाक की सब बातों को अफवाह बताया

इससे पहले गोविंदा के मैनेजर शशि ने इन सब बातों को अफवाह बताया था. शशि ने कहा, ‘यह पुरानी बात है जो फिर से ताजा खबर की तरह फैल रही है. कोई नई बात नहीं हुई है. मुझे लगातार कॉल आ रही हैं, लेकिन सब ठीक है. कपल के बीच लगभग सब कुछ सुलझ गया है. चिंता की कोई बात नहीं है. हम जल्द ही आधिकारिक बयान भी जारी करेंगे.’

उन्होंने मीडिया में फैल रही गलत जानकारियों को लेकर नाराजगी जाहिर की और कहा, ‘क्या आपने गोविंदा को इसके बारे में बोलते देखा है? फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया में लोग गलतफहमी और भ्रामक जानकारी का फायदा उठाते हैं. कोई मूर्ख व्यक्ति इस विवाद से फायदा उठाना चाहता है’.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: जानें कौन हैं बिग बॉस में नॉमिनेट होने वालीं नीलम गिरी, भोजपुरी की इस दिग्गज एक्ट्रेस ने की वोट देने की अपील

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘मुझे बना दो जल्लाद…’ मुस्कान को अपने हाथों फांसी चढ़ानें के लिए महिला नेता ने DM को लिखा पत्र

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में नया मोड़ आया है. हिंदू महासभा की नेता मीरा…

11 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया CCTV वीडियो, श्रद्धा दुबे के साथ पार्टी को जाते दिखे कारोबारी; जांच में जुटी पुलिस

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में एक…

23 minutes ago

नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश की तरक्की रोकना चाहते हैं कुछ दल; झारखंड में BJP सरकार बनाने का आह्वान

Nitin Nabin Targets Congress: रांची में झारखंड भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक में भाजपा…

39 minutes ago

ममता के लिए नई मुसीबत, बंटवारे के मूड में नहीं है कांग्रेस; निकाय चुनाव पर खोले पत्ते

Congress On Bengal Civic Polls 2026: पश्चिम बंगाल में TMC और ममता बनर्जी के लिए…

43 minutes ago

लिव-इन पार्टनर ही निकली कातिल? श्रद्धा दुबे का 8वीं क्लास से ही विवादों से नाता, सहपाठी का सनसनीखेज दावा

Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लेकर एक सहपाठी…

46 minutes ago

एक और शराब कांड: रात में 4 दोस्तों ने मारे पैग, अगली सुबह नहीं खुली आंख; देवास में 13 मौतों से मातम

Dewas Spurious Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के देवास में 20 दिनों के भीतर 13 लोगों…

1 hour ago