दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
कागज 2 ट्रेलर
Kaagaz 2 Trailer Out: दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. इस बात से तो सभी वाकिफ हैं. सतीश को गए 11 महीने हो गए है. भले ही वो इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनके तमाम यादगार किरदार आज भी अमर हैं. हाल ही में अनुपम खेर ने दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म ‘कागज 2’ का पहला पोस्टर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है.
2 मिनट 25 सेकंड के इस ट्रेलर में सतीश कौशिक लोगों के लिए बड़ा मैसेज छोड़ गए हैं. इस ट्रेलर में यह देखने को मिलता है कि कैसे राजनीतिक रैलियों और सड़क पर विरोध प्रदर्शन के चलते ट्रैफिक जाम होता है, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियां होती हैं. ये ऐसे मुद्दें होते हैं, जिनकी कोई कारवाई नहीं होती यही इस फिल्म में देखने को मिलता है.
ट्रेलर की शुरुआत में अनुपम खेर एक वकील के भूमिका में दिखाई देंगे, जो कोर्ट में सतीश कौशिक के केस को पेश करेंगे. इसके आगे देखने को मिलता है कि कैसे एक नेता की रैली की वजह से जाम लग जाता है और उसकी वजह से ही सतीश कौशिक अपनी बेटी को अस्पताल नहीं ले जा पाते.
वहीं, फिल्म में सतीश कौशिक के खास दोस्त अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस ट्रेलर को शेयर किया है. साथ ही, उन्होंने अपने दोस्त को याद करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा है. जिसमें उन्होनें कहा था कि मैं जानता हूं इस फिल्म को बनाने के लिए आपने कितनी मेहनत की, लेकिन अब हम यह तय करेंगे कि इस फिल्म की चमक दुनिया तक पहुंचा सकें.अनुपम खेर फिल्म में वकील के किरदार में हैं, जो कोर्ट में सतीश कौशिक का केस लड़ते नजर आएंगे.
वीके प्रकाश के डायरेक्शन में बनी फिल्म कागज 2 में सतीश कौशिक रतन जैन और गणेश जैन ने फिल्म को प्रोड्यूस किया. फिल्म सतीश कौशिक एंटरटेनमेंट एलएलपी और वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का कोलौबोशन है. वहीं, 1 मार्च को कागज 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. सतीश कौशिक और अनुपम खेर के अलावा फिल्म में दर्शन कुमार, नीना गुप्ता, स्मृति कालरा जैसे सितारे हैं.
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…