जिले में भारी मात्रा में सुरक्षाबल तैनात है.
Uttarakhand Haldwani Violence Update: उत्तराखंड के हल्द्वानी में हिंसा के बाद फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं. हालांकि हिंसा के 48 घंटे के बाद भी जिले में कर्फ्यू जारी है. भारी मात्रा में सुरक्षाबलों की तैनाती है. इस बीच इंटरनेट भी बंद है. इस बीच खबर है कि इंडिया गठबंधन का का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में आज राज्यपाल से मुलाकात करेगा.
जानकारी के अनुसार हिंसा में 5 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है. पुलिस ने अब तक 4 लोगों को पकड़ा है. फिलहाल पुलिस की टीमें सीसीटीवी की मदद से हिंसा में शामिल लोगों की तलाश में जुटी है.
बता दें कि हल्द्वानी के वनभूलपुरा में अवैध मस्जिद और मदरसा ढहाने गए प्रशासन पर उपद्रवियों ने धावा बोल दिया. नगर निगम के बुलडोजर ने नमाज के लिए बनाई गई इमारत को ढहा दिया था. इसके बाद लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी थी. पुलिस टीम को अपनी जान बचाने के लिए थाने और घरों में शरण लेनी पड़ी थी.
फिलहाल हल्द्वानी में पूरी तरह शांति है. हिंसा में पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं 300 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. सरकार ने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश दे रखा हैं.
हिंसा के एक दिन हल्द्वानी डीएम वंदना सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि उपद्रवियों ने पहले से ही हमले की प्लानिंग कर रखी थी. भीड़ ने पत्थर फेंके जिसे पुलिस फोर्स ने लाठचार्ज कर खदेड़ दिया. इसके बाद एक बार फिर उपद्रवी घरों से बाहर निकलें और पेट्रोल बम फेंके.
वहीं हाॅस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि हम 15-20 से लोग बचने के लिए घर में घुस गए. लोगों ने पथराव किया, कांच की बोतले फेंकीं. चारों तरफ गलियों में छतों से पथराव हो रहा था. जिसने हम लोगों को बचाया, उन्हें भी गालियां दीं और उनका घर तोड़ दिया. इसके बाद हमने लोकेशन भेजकर पुलिस फोर्स बुलाई तब कहीं जाकर हमारी जान बची.
यह भी पढ़ेंः रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे विदेशी राजनेता, बोले- यहां आकर अच्छा महसूस हो रहा
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…