मनोरंजन

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 43वें दिन भी कमाई देख उड़ जाएंगे होश

Hanuman Ansh Collection: नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी असीम कृपा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) ने इन दिनों सिनेमाघरों में ऐसा जादू चलाया है कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स धराशायी हो गए हैं. इस फिल्म ने सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन नहीं किया, बल्कि उनकी रूह तक को छू लिया है. शोभिनव सत्या स्टारर इस फिल्म का क्रेज अब देश ही नहीं बल्कि सात समंदर पार भी सिर चढ़कर बोल रहा है. 11 सितंबर को विदेशों में रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म पर पैसों की बारिश हो रही है और शुक्रवार को भी इसका बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार रहा.

बड़ी-बड़ी फिल्मों को दे रही मात

इस वक्त हालात ऐसे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ के सामने टिकना किसी भी फिल्म के लिए खतरे से खाली नहीं है. पैन इंडिया स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का तो इस मूवी ने पहले ही सूपड़ा साफ कर दिया था, और अब यह ‘दायरा’ और ‘वाइब’ जैसी फिल्मों को भी बॉक्स ऑफिस पर टिकने का कोई मौका नहीं दे रही है. हैरानी की बात यह है कि सिनेमाघरों में रिलीज के 43 दिन बीत चुके हैं, कई और बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्में भी थिएटर्स में मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद ‘हनुमान अंश’ के प्रति दर्शकों की दीवानगी में जरा भी कमी नहीं आई है.

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 43वें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कुल 315 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है. पिछले दो दिनों के भीतर ही इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 15 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई की है, जो अपने आप में एक मिसाल है.

ये भी पढ़ें- माटी सीजन 2 का नया धमाका: इस तारीख को आएगा घर वापसी की कहानी बयां करता गाना ‘खुश रहा’

विदेशों में भी बज रहा डंका

नॉर्थ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और मिडिल ईस्ट देशों में 11 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 9 दिनों के अंदर ही ओवरसीज मार्केट से 21.75 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. दर्शकों के भारी क्रेज को देखते हुए मेकर्स ने इसे हाल ही में तेलुगु भाषा में भी रिलीज कर दिया है, जिससे इसकी पहुंच और ज्यादा बढ़ गई है.

वहीं दूसरी ओर फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह फिल्म ओटीटी पर कब आएगी? हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन निर्देशक विशाल चतुर्वेदी का एक पुराना किस्सा काफी चर्चा में है. उन्होंने बताया था कि जब वे इस फिल्म को एक सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास लेकर गए थे, तब उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया था. लेकिन आज वही प्लेटफॉर्म इस फिल्म को खरीदने के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की डील ऑफर करने को तैयार बैठा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘युवाओं के भविष्य और करियर को भी देखना होता है’, सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में याचिका ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी एफआईआर को रद्द करने के आदेश को चुनौती…

1 minute ago

अब नहीं हो पाएगा CJP का प्रोटेस्ट? दिल्ली पुलिस ने बताए 3 कारण

CJP Protest Permission Denies: दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन…

16 minutes ago

पीएम मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट का सबसे बड़ा फैसला

Jewar Airport Renamed On PM Modi Name: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने गौतमबुद्धनगर के…

34 minutes ago

हूतियों से भी मार खाएगा पाकिस्तान…! सऊदी के एयरपोर्ट पर लगातार हमले, देखते रह गया तुर्किये

Saudi Arabia Attack: यमन के हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब के प्रमुख एयरपोर्ट पर हमले…

42 minutes ago

सर्वपितृ अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, जानें मेष से मीन तक के उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…

1 hour ago