मनोरंजन

कैंसर के इलाज के बीच Hina Khan ने किया पहला रोजा, ‘सहरी से इफ्तार तक’ के अपने खूबसूरत सफर की दिखाई झलक

Hina Khan: दुनियाभर में रमजान का पवित्र महीना 2 मार्च से शुरू हो गया है. इस महीने में मुसलमान अल्लाह के लिए पूरे दिन रोजा रखते हैं. दरअसल उपवास का उद्देश्य लोगों को गरीबों की पीड़ा की याद दिलाना और उन्हें इश्वर के करीब आना है. इस बीच ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करा रही अभिनेत्री हिना खान ने रमजान 2025 का अपना पहला रोजा पूरा कर लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर सहरी से लेकर इफ्तारी तक के अपने दिन की सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं है.

हिना खान ने स्वादिष्ट भोजन के साथ दिया पोज

हिना खान ने इफ्तारी के लिए खूबसूरत हरे रंग की सलवार कमीज पहनी. उन्होंने अपने लुक को शानदार मैचिंग झुमकों के साथ पूरा किया. हिना खान को पोस्ट में कुछ स्वादिष्ट भोजन के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. उनकी इफ्तारी की मेज पर हर तरह के स्वादिष्ट व्यंजन रखे हैं. एक फोटो में हिना खान को अपनी मां के साथ स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है.

सहरी से इफ्तारी तक का खूबसूरत सफर

अभिनेत्री ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “रमजान मुबारक, कैसी लग रही हूं, पहला दिन; सहरी से इफ्तारी तक का खूबसूरत सफर..अल्हम्दुलिल्लाह, दुआ में याद रखिएगा.”इससे पहले हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रमजान के दौरान अपने रुटीन के बारे में जानकारी शेयर की थी.

यह भी पढ़ें: Samantha के साथ Kiss को लेकर उनके X हसबेंड Naga Chaitanya ये क्या बोल गए… फैंस भी हुए हैरान!

रमजान में फॉलो कर रहीं ये रूटीन

हिना ने अपने लेटेस्ट वर्कआउट सेशन की एक क्लिप पोस्ट की, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वह रमजान के दौरान रोजा रखते हुए अपनी डेली रूटीन को जारी रखने का प्रयास कर रही हैं. अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा, “अपनी रोजाना की रूटीन को बनाए रखने का प्रयास कर रही हूं. धीरे-धीरे और आसानी से आगे बढ़ रही हूं. रमजान का पहला दिन…कैसा जोश है दोस्तों.”उन्होंने अपनी इंस्टा फैम से पूछा, “क्या आप रोजा रख रहे हैं? मैं तो रख रही हूं, अल्हम्दुलिल्लाह.”

हिना ने अपने वर्कआउट सेशन की कई तस्वीरें की पोस्ट

बता दें कि इससे पहले, हिना खान ने बताया था कि सर्जरी के बाद उन्हें ‘चलते रहना मुश्किल’ लगा. उन्‍होंने कहा क‍ि इस मुश्किल रिकवरी फेज से गुजरना उनके लिए मुश्किल रहा है. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट सेशन की कई तस्वीरें पोस्ट कीं. पोस्ट का कैप्शन दिया था, “जारी रखना बहुत मुश्किल है, खासकर एक बड़ी सर्जरी के बाद, लेकिन हम हार नहीं मान रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

21 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

27 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

34 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

52 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

55 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago