Bharat Express DD Free Dish

Samantha के साथ Kiss को लेकर उनके X हसबेंड Naga Chaitanya ये क्या बोल गए… फैंस भी हुए हैरान!

नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु 2017 में शादी के बाद 2021 में अलग हो गए। तलाक के बाद सामंथा ने स्वास्थ्य कारणों से ब्रेक लिया, जबकि नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली और फिल्मों में सक्रिय रहे.

Naga Chaitanya spoke about his first kiss after marrying Samantha Ruth Prabhu

Naga Chaitanya Spoke about First Kiss: साल 2021 में सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के अलग होने की खबर ने उनके फेंस को झकझोर कर रख दिया था. इस जोड़ी को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक माना जाता था. 2010 की रोमांटिक फिल्म ये माया चेसावे में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. कुछ सालों तक डेट करने के बाद, दोनों ने 2017 में शादी कर ली, लेकिन चार साल बाद 2021 में वे अलग हो गए.

नागा चैतन्य ने किया अपने पहले किस का खुलासा

दिलचस्प बात यह है कि शादी से पहले ही नागा चैतन्य ने अपने पहले किस को लेकर एक खुलासा किया था. 2017 में, वह राणा दग्गुबाती के लोकप्रिय टॉक शो No.1 Yaari With Rana में आए थे. जब उनसे उनके पहले किस के बारे में पूछा गया, तो प्रेमम एक्टर ने हंसते हुए बताया कि यह तब हुआ था जब वह 9th में थे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “वह किस मेरे लिए जिंदगीभर काम आ गया.”

चैतन्य ने एक दिलचस्प फैन एनकाउंटर भी याद किया, जब वह विजयवाड़ा में शूटिंग कर रहे थे. एक फैन उनके पास आया और कहा, “आप सामंथा से ज्यादा गोरे हैं.” यह सुनकर वह हैरान रह गए, लेकिन यह उनकी यादगार मुलाकातों में से एक बन गई.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

सामंथा को तलाक के एक साल बाद ऑटोइम्यून बीमारी मायोसाइटिस का पता चला, जिससे उबरने के लिए उन्होंने कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया और अपनी मानसिक और शारीरिक सेहत पर ध्यान देना शुरू किया. उन्हें आखिरी बार राज और डीके की एक्शन ओटीटी सीरीज Citadel: Honey Bunny में वरुण धवन के साथ देखा गया था. जल्द ही वह ओटीटी सीरीज रक्त ब्रह्मांड में आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी और टॉलीवुड में माँ इंटी बंगारम फिल्म से वापसी करेंगी.

नागा चैतन्य की शादी और फिल्मी सफर

वहीं, नागा चैतन्य ने कुछ साल डेट करने के बाद पिछले साल एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली. उनकी हालिया फिल्म थंडेल में वह साई पल्लवी के साथ नजर आए. चंदू मोंडेती के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chay Akkineni (@chayakkineni)

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: विराट कोहली के आउट होने पर Anushka का रिएक्शन वायरल Watch Video

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read