97वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर में भारत की तरफ से शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट होने वाली फिल्म ‘अनुजा’ पुरस्कार पाने से चूक गई. इस कैटेगरी में फिल्म ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ ने बाजी मार ली है. प्रियंका चोपड़ा और गुनीत मोंगा के को-प्रोडक्शन फिल्म का निर्देशन एडम जे ग्रेव्स ने किया है.
लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में 97वें ऑस्कर में भारत की तरफ से शॉर्ट फिल्म ‘अनुजा’ थी. हालांकि, डच फिल्म निर्माता विक्टोरिया वार्मरडैम और निर्माता ट्रेंट की फिल्म ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ के लिए बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट का पुरस्कार जीतकर अनुजा के सपने को तोड़ दिया. एडम जे ग्रेव्स और सुचित्रा मट्टई के निर्देशन में बनी ‘अनुजा’ का ऑस्कर में ‘ए लीन’, ‘आई एम नॉट ए रोबोट’, ‘द लास्ट रेंजर’ और ‘द मैन हू कुड नॉट रिमेन साइलेंस’ से मुकाबला हुआ, जिसमें ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ ने बाजी मार ली.
ऑस्कर को इस बार कॉमेडियन कॉनन ओ’ब्रायन ने होस्ट किया. अवॉर्ड का आयोजन 2 मार्च 2025 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया, जिसका भारत में टेलीकास्ट 3 मार्च को सुबह 5.30 से शुरू हो चुका है. ‘अनुजा’ के बारे में बता दें कि यह फिल्म नौ साल की लड़की अनुजा की कहानी को बखूबी पर्दे पर उतारती है, जिसे अपनी बहन के साथ शिक्षा और फैक्टरी में काम करने में से एक का चयन करना पड़ता है. फिल्म में सजदा पठान और अनन्या शानबाग मुख्य भूमिका में हैं. इसका निर्माण सलाम बालक ट्रस्ट (एसबीटी) के सहयोग से किया गया है.
सलाम बालक ट्रस्ट की स्थापना फिल्म निर्माता मीरा नायर के परिवार ने की है. यह सड़क पर रहने वाले और काम करने वाले बच्चों के समर्थन में स्थापित एक गैर-लाभकारी संस्था है. एसबीटी के साथ ही शाइन ग्लोबल और कृष्ण नाइक फिल्म्स भी इसमें शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…
Jharkhand BJP padyatra Sandeep Verma JMM Nitin Nabin: झारखंड BJP की 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की विपक्ष की मांग के बीच लोकसभा अध्यक्ष…