मनोरंजन

दिल्ली में पार्किंग विवाद के चलते बॉलीवुड एक्ट्रेस Huma Qureshi के चचेरे भाई की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Huma Qureshi: दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पार्किंग विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया.

गुरुवार रात करीब 11 बजे जंगपुरा भोगल लेन में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई, 35 वर्षीय आसिफ कुरैशी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई.

पुलिस ने इस वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

स्कूटी हटाने को लेकर बढ़ा विवाद

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात आसिफ अपने घर लौटा तो उसने देखा कि पड़ोसी की स्कूटी उसके मेन गेट के सामने खड़ी है.

उसने स्कूटी हटाने को कहा, लेकिन इसी बात पर विवाद बढ़ गया. आरोप है कि पड़ोसियों ने न केवल स्कूटी हटाने से मना किया, बल्कि आसिफ से गाली-गलौच शुरू कर दी.

देखते ही देखते झगड़ा हिंसक हो गया और आरोपियों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया.

अस्पताल में तोड़ा दम

गंभीर रूप से घायल आसिफ को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

उसकी पत्नी साइनाज कुरैशी का कहना है कि आरोपियों के साथ पहले भी पार्किंग को लेकर झगड़ा हो चुका था और उन्होंने मामूली बात पर आसिफ पर बेरहमी से हमला किया.

ये भी पढ़ें- फिल्म इंडस्ट्री में अर्जुन रामपाल के 24 साल पूरे, दिखाई ‘मोक्ष’ की झलक

आरोपी पुलिस के शिकंजे में

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और वारदात के बाद से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है.

फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना की पृष्ठभूमि में कोई और पुराना विवाद तो नहीं था.

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

32 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

49 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 hour ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago