मनोरंजन

“पति के शक ने किया रिश्ते को बर्बाद: अदिति शर्मा ने अभिनीत कौशिक के आरोपों पर दी सफाई”

अदिति शर्मा टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं और कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं. वे रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 14 की भी कंटेस्टेंट रही थीं. फिलहाल ‘अपोलोना – सपनों की ऊंची उड़ान’ एक्ट्रेस अदिति इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं. दरअसल एक्ट्रेस के पति अभिनीत कौशिक ने उनके बारे में कुछ चौंकाने वाले दावे किए हैं. अभिनित ने अदिति पर अपने को-एक्टर सामर्थ्य गुप्ता के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चलाने का आरोप लगाया है. अभिनीत ने उन पर धोखा देने का भी आरोप लगाया है और दावा किया था कि उन्होंने अदिति और सामर्थ्य को रंगे हाथों पकड़ा था.

अदिति ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके पति को हर पुरुष से समस्या थी और वे हर दूसरे दिन उन पर चीटिंग का इल्जाम लगाते थे. उन्होंने कहा कि सामर्थ्य और वे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन उनके पति को किसी भी पुरुष से उनकी बातचीत पर आपत्ति होती थी. यहां तक कि अगर वे किसी पार्टी में चार लड़कों से बात करतीं, तो उनके पति उन्हें भद्दी बातें कहते थे. अदिति ने यह भी खुलासा किया कि उनके पति ने उनकी गाड़ी में ट्रैकर लगाया था और उन्हें 2 एयरटैग्स भी मिले, जिससे वे उनकी गतिविधियों पर नजर रखते थे. उन्होंने कहा कि उनके पति की इनसिक्योरिटी के कारण उनका रिश्ता प्रभावित हुआ.

पति की वजह से परिवार और दोस्तों से हो रही थी दूर

अदिति ने कहा कि 2025 में एक महिला होने के नाते, उन्हें हमेशा अपने को-एक्टर्स और पुरुषों से मिलने-जुलने और बात करने का अधिकार है, जो गलत नहीं है. वह सीमाओं को पार करने या फ़्लर्ट करने की कोशिश नहीं कर रही थी, अभिनीत के दावों पर रिएक्शन देते हुए, अदिति ने खुलासा किया कि एक आदमी कभी भी अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर सवाल नहीं उठाएगा या उस पर उंगली नहीं उठाएगा. उन पर ऐसी बातों का आरोप लगाया गया और उन्हें खुद को महत्वहीन महसूस कराया गया. अदिति ने कहा, “यह क्लियरली दिखाता है कि वह किस तरह का व्यक्ति है और उसकी सोच कैसी है, मैं धीरे-धीरे उसके कारण अपने सभी दोस्तों और अपने परिवार से दूर होती जा रही थी.”
अभिनीत ने अदिति संग अपनी सीक्रेट शादी का किया था खुलासा

क्यों रखी सीक्रेट शादी ?

अभिनीत ने खुलासा किया था कि अदिति और उन्होंने 12 नवंबर, 2024 को गोरेगांव, मुंबई में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदही में शादी की थी. उन्होंने अपनी शादी को काफी लंबे समय तक सीक्रेट रखा था, अभिनीत ने इस बारे में कहा था, “अदिति का कहना था कि अगर मैं शादी करती हूं, तो यह उसके करियर में टैबो है, तो शादी करने से मेरे को काम नहीं मिलेगा, एक बात, और अगर मेरेको काम मिल जाता है, तो बहुत कम बजट में मिलेगा. एक पार्टनर होने के नाते, मैंने हमेशा उसकी बातों को सपोर्ट किया, इसलिए हमने इसे सीक्रेट रखा था.”

सामर्थ्य गुप्ता ने भी इन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है और कहा कि अदिति उनकी सिर्फ अच्छी दोस्त हैं और उनके बीच कोई अफेयर नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि अभिनीत बिना अनुमति के उनके मेकअप रूम में घुस आए थे, जो गलत था.

इन बयानों से स्पष्ट होता है कि अदिति शर्मा और उनके पति अभिनीत कौशिक के बीच संबंधों में तनाव है, और दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी है.

ये भी पढ़े: Deepika Padukon ने सोशल मीडिया पर शेयर की ऐसी पोस्ट, देख रणवीर सिंह ने मांगी रहम की भीख, फैंस ने भी दी प्रतिक्रिया

भारत एक्प्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

6 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

30 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

3 hours ago