उत्तर प्रदेश

कानफोड़ू डीजे की धुन पर कसेगा शिकंजा…लाउडस्पीकर की आवाज का होगा स्थायी समाधान, बैठक में सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक स्थलों पर इस्तेमाल होने वाले लाउडस्पीकर को लेकर सख्त हो गए हैं. उन्होंने वाराणसी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने बैठक में कहा कि धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल को लेकर स्थायी समाधान निकाला जाए. इसके साथ ही उन्होंने होली पर डीजे की तेज आवाज पर भी नियंत्रण करने की बात कही.

लाउडस्पीकरों को हटाने की मुहिम लगातार जारी

गौरतलब है कि योगी सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों से अनावश्यक लाउडस्पीकरों को हटाने की मुहिम लगातार जारी है. अप्रैल 2022 से उत्तर प्रदेश में एक बड़ा अभियान चलाकर लाउडस्पीकर हटाए जा रहे हैं. इस दौरान लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, वाराणसी, गोरखपुर जैसे कई जिलों में यह कार्रवाई की जा चुकी है.

डीजे की तेज आवाज पर लगाम लगाने के निर्देश

सीएम योगी ने वाराणसी में आयोजित बैठक के दौरान होली जैसे त्योहारों पर डीजे के तेज शोर को लेकर भी चेतावनी दी. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों में ध्वनि स्तर को निर्धारित मानकों के अनुसार रखा जाए, ताकि किसी को भी परेशानी न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे.

होली पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त की जाए- सीएम

होली के त्योहार को लेकर मुख्यमंत्री ने विशेष सुरक्षा इंतजामों के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शोभायात्राओं, सार्वजनिक कार्यक्रमों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए. इसके अलावा, बेहतर ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि होली के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो.

अपराधियों पर हो कड़ी कार्रवाई- सीएम

सीएम योगी ने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने थाना स्तर पर टॉप-10 अपराधियों की सूची तैयार करने और उन पर सख्ती से कार्रवाई करने को कहा. पुलिस को नियमित पेट्रोलिंग और फुट पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं. साथ ही, पुलिस बूथों और पिंक बूथों पर पुलिस बल की उपस्थिति हमेशा सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है.

यह भी पढ़ें- संभल मामले में सीएम योगी का दावा, 68 तीर्थस्थल थे, लेकिन अभी तक 18 ही मिले

वाराणसी में हुई बैठक में पुलिस कमिश्नर ने होली के जुलूस, महाकुंभ आयोजन और नए कानूनों के क्रियान्वयन पर जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने सुरक्षा के मामले में कोई भी लापरवाही न बरतने की बात कही और होली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजामों का निर्देश दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

2 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

2 hours ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

2 hours ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

2 hours ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

2 hours ago