मनोरंजन

मैं नहीं सुधरने वाली- हिंदुस्तानी भाऊ ने दी धमकी तो Urfi Javed ने दिया जवाब

Urfi Javed :  उर्फी जावेद के फैशन सेंस के साथ ही अब लोग उनके बेबाक अंदाज से भी बखूबी वाकिफ हो चुके हैं. सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली उर्फी इन दिनों स्प्लिट्सविला 14 (Splitsvilla 14) में नजर आ रही हैं. यहां भी उर्फी का अतरंगी अवतार चर्चा में छाया रहता है.

हाल ही के दिनों में उर्फी, बिग बॉस फेम हिंदुस्तानी भाऊ को लेकर भी चर्चा में रहीं, जिन्होंने उर्फी को ‘सुधरने’ की सलाह दी थी. उर्फी ने अब हिंदुस्तानी भाऊ को अपने अंदाज में जवाब भी दे दिया है और अपने इस जवाब को लेकर वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं.

भाऊ ने उर्फी जावेद के फैशन सेंस पर की नाराजगी जाहिर

दरअसल, हाल ही में हिंदुस्तानी भाऊ ने उर्फी जावेद के फैशन सेंस पर नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें वह कहते हैं – ‘तू जो ये कपड़े पहन कर बाहर घूमती है ना, इसका बहुत गलत असर पड़ रहा है. ये सब तू बंद कर दे वरना मैं तुझे ठीक कर दूंगा’. जिस पर उर्फी पहले ही प्रतिक्रिया दे चुकी थीं. लेकिन, अब एक बार फिर उन्होंने हिंदुस्तानी भाऊ को सीधा जवाब दिया है.

जब एक बार फिर उर्फी से हिंदुस्तानी भाऊ के वीडियो पर रिएक्शन जानना चाहा तो एक्ट्रेस ने बिना किसी का नाम लिए सीधे जवाब दिया और कहा कि ‘मैं अभी सुधरने को तैयार नहीं हूं.’ हालांकि, इससे पहले उर्फी ने इस पर जवाब देने से साफ मना कर दिया था. लेकिन, बाद में बातों ही बातों में उन्होंने हिंदुस्तानी भाऊ के वीडियो को लेकर अपना जवाब दे ही दिया.

वेद ने इससे पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उर्फी जावेद का वीडियो शेयर किया था. जिसमें उन्होंने कैप्शन में हिंदुस्तानी भाऊ को ‘दोगला’ भी कहा था. उर्फी ने अपने पोस्ट में यह भी दावा किया था कि हिंदुस्तानी भाऊ ने उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी. उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सीधे-सीधे हिंदुस्तानी भाऊ पर निशाना साधा था और खूब खरी-खोटी सुनाई.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

6 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

12 minutes ago

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में फूटा भाईजान का गुस्सा! काजी तौकीर की लगी क्लास

'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…

31 minutes ago

Petrol Diesel Prices Today: इन बड़े शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल! फ्यूल भरवाने से पहले चेक कर लें आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Prices Today: आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों…

34 minutes ago