Anushka Sharma Reaction On Virat Kohli Out: विराट कोहली (Virat Kohli) अपने 300वें वनडे मैच में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए. यह मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में खेला गया, जहां उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी इस खास मौके पर मौजूद रहीं. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली रविवार को दुबई पहुंचे, ताकि वे इस ऐतिहासिक मैच का गवाह बन सकें. विराट कोहली 300 वनडे मैच खेलने वाले 7वें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं.
चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 38 गेंदों में 22 रन बनाए. हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेले गए अहम मुकाबले में कोहली ने जबरदस्त फॉर्म हासिल की. कोहली ने शानदार शॉट खेलकर भारत को जीत दिलाई और अपने वनडे करियर का 51वां शतक पूरा किया. इसी के साथ वे 14,000 वनडे रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज भी बन गए. हालांकि, उनके 300वें वनडे मैच में वह बड़ी पारी नहीं खेल सके. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी की एक गेंद पर उन्होंने ऑफ साइड में शॉट लगाया, जिसपर ग्लेन फिलिप्स ने एक हाथ से शानदार कैच पकड़ लिया. इस तरह कोहली केवल 11 रन ही बना सके.
भारतीय पारी के 7वें ओवर में तेज गेंदबाज मैट हेनरी (Matt Henry) गेंदबाजी के लिए आए. इस ओवर की चौथी गेंद पर उनके सामने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली खड़े थे. हेनरी ने ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद फेंकी, जिसे कोहली ने प्वाइंट की दिशा में कट करके चौका लगाने का प्रयास किया. लेकिन वहां फील्डिंग कर रहे ग्लेन फिलिप्स ने गजब की फुर्ती दिखाई. उन्होंने दाईं ओर हवा में छलांग लगाकर शानदार कैच लपका और कोहली को पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया. यह गेंद बाउंड्री के लिए जा सकती थी, लेकिन फिलिप्स की शानदार फील्डिंग के कारण कोहली मात्र 11 रन बनाकर अपने 300वें वनडे मैच में आउट हो गए.
विराट कोहली के आउट होते ही पूरा स्टेडियम शांत हो गया. भारतीय फैंस को विश्वास नहीं हुआ कि कोहली इतनी जल्दी आउट हो गए. वहीं, स्टेडियम में मौजूद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी बेहद मायूस नजर आईं. यह पहली बार था जब अनुष्का इस टूर्नामेंट में दुबई स्टेडियम में विराट को सपोर्ट करने आई थीं, लेकिन उनकी उम्मीदों को झटका लग गया. जब ग्लेन फिलिप्स ने यह अविश्वसनीय कैच पकड़ा, तो अनुष्का का रिएक्शन देखते ही बनता था. ऐसा लग रहा था जैसे वह खुद भी इस नजारे पर विश्वास नहीं कर पा रही थीं. उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
-भारत एक्सप्रेस
मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…
भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…
Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…
AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…