सैमसंग ने अपने गैलेक्सी A-सीरीज में तीन नए स्मार्टफोन Galaxy A56, Galaxy A36 और Galaxy A26 को भारत और वैश्विक बाजारों में लॉन्च कर दिया है. ये स्मार्टफोन दमदार प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले, मजबूत बैटरी और जबरदस्त कैमरा फीचर्स के साथ आते हैं. आइए जानते हैं इनकी खासियत और कीमत के बारे में.
तीनों फोन 6.7-इंच FHD+ 120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिससे स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है. Galaxy A56 और Galaxy A36 की डिस्प्ले 1200 निट्स HBM और 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है, जिससे यह तेज धूप में भी शानदार विजिबिलिटी देती है.
Galaxy A56 में मेटल फ्रेम दिया गया है, जो इसे और प्रीमियम लुक देता है. वहीं, तीनों फोन IP67 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के साथ आते हैं, जिससे हल्की बारिश या धूल में भी फोन सुरक्षित रहेगा.
सैमसंग ने इन स्मार्टफोन्स में नए और पावरफुल प्रोसेसर दिए हैं…
तीनों फोन में बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए लार्जर वेपर चैंबर दिया गया है, जिससे फोन लंबे समय तक हैवी टास्क को आसानी से हैंडल कर सकता है.
सभी डिवाइस Android 15 पर आधारित Samsung One UI 7 के साथ आते हैं और 6 साल तक Android OS और One UI अपडेट मिलेंगे. वहीं, Galaxy A56 5G Enterprise Edition को 7 साल तक सिक्योरिटी और One UI अपडेट, 3 साल की वारंटी और Knox Suite का 1 साल का एंटरप्राइज प्लान मिलेगा.
सैमसंग ने कैमरा सेगमेंट में भी बड़ा अपग्रेड दिया है…
Galaxy A56 5G में नया “बेस्ट फेस फीचर” दिया गया है, जिससे ग्रुप फोटो में सभी लोगों के सबसे अच्छे एक्सप्रेशन को चुनकर परफेक्ट इमेज बनाई जा सकती है. इसके अलावा, नाइटोग्राफी और लो-नॉइज़ मोड भी जोड़ा गया है, जिससे कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटो क्लिक हो सके.
Galaxy A56, A36 और A26 विभिन्न रंगों में उपलब्ध होंगे, जिनमें Awesome Lightgray, Graphite, Olive, Pink, Lavender, Black, White, Mint, और Peach Pink शामिल हैं.
ये स्मार्टफोन्स मार्च 2025 से वैश्विक स्तर पर उपलब्ध होंगे. खास बात यह है कि Galaxy A56 5G अमेरिका में इस साल के अंत तक उपलब्ध होगा.
-भारत एक्सप्रेस
Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…
Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…
Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…
Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…