गायक चंद्रिका टंडन
Grammy Awards 2025 Winners: संगीत जगत के सबसे बड़े और फेमस अवार्ड्स ग्रैमी 2025 की घोषणा हो चुकी है. रिकॉर्डिंग अकादमी ने 67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के विजेताओं की ऑफिशियल लिस्ट भी जारी कर दी है. इस साल भारतीय-अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन (Chandrika Tandon) ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने अपने एल्बम त्रिवेणी के लिए बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया. यह न केवल उनके लिए बल्कि भारत के लिए भी गर्व की बात है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी चंद्रिका टंडन को इस उपलब्धि पर बधाई दी. उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि, यह सराहनीय है कि वह भारतीय संस्कृति के प्रति जुनूनी हैं और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए काम कर रही हैं. संगीत के क्षेत्र में उनकी शानदार उपलब्धियों पर गर्व करते हैं! भारतीय संस्कृति के प्रति उनका जुनून और इसे वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने का प्रयास सराहनीय है. वह कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं. मुझे 2023 में न्यूयॉर्क में उनसे हुई मुलाकात आज भी याद है.”
पीएम मोदी की इस बधाई पर चंद्रिका टंडन ने आभार जताया और कहा, “मैं इस पल को पाकर अत्यंत विशेष और आभारी महसूस कर रही हूं. इस यात्रा में मार्गदर्शन देने के लिए परमात्मा का धन्यवाद और पीएम मोदी के इतने गर्मजोशी भरे संदेश के लिए हृदय से आभार.”
चंद्रिका टंडन (Chandrika Krishamoorthy Tandon) एक सफल ग्लोबल बिजनेस लीडर और प्रसिद्ध उद्योगपति इंद्रा नूई की बड़ी बहन हैं. उन्होंने अपने एल्बम *त्रिवेणी* के लिए दक्षिण अफ्रीकी बांसुरी वादक वाउटर केलरमैन और जापानी सेलिस्ट इरु मात्सुमोतो के साथ मिलकर काम किया है. आपको बता दें चंद्रिका म्यूजिशियन होने के साथ- साथ एक सफल एंटरप्रेन्योर भी रह चुकी हैं. ग्लोबल बिजनेस लीडर्स की लिस्ट में चंद्रिका का नाम शामिल है. चंद्रिका पहली बार ग्रैमी अवॉर्ड्स तक नहीं पहुंची हैं. इससे पहले साल 2011 में एल्बम ‘सोल कॉल’ के लिए उन्हें बेस्ट कंटेंपरेरी वर्ल्ड म्यूजिक एल्बम कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला था. ये उनका पहला स्टूडियो एल्बम था.
इसके अलावा, इस साल के ग्रैमी अवॉर्ड्स में अमेरिकी गायिका बियॉन्से (Beyonce) ने इतिहास रचते हुए दो प्रमुख श्रेणियों में जीत दर्ज की है. वहीं, रैपर केंड्रिक लैमर (Kendrick Lamar)को ‘सॉन्ग ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड मिला, और गायिका चैपल रोआन (Chappell Roan) ने कई दिग्गज कलाकारों को पछाड़ते हुए गोल्डन ग्रामाफोन अपने नाम किया. ऐसे में हम आपके लिए ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 (Grammy Awards 2025 Winner list) के विजेताओं की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…
Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…
रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…
11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…