महाकुंभ का भव्य आयोजन. (फोटो @MahaKumbh_2025)
Mahakumbh 2025: अपने आध्यात्मिक महत्व के लिए मनाए जाने वाला महाकुंभ 2025 नित नए कीर्तिमान रच रहा है. जिसका श्रेय उत्तर प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार को जाता है. महाकुंभ के इस भव्य आयोजन की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है. महाकुंभ में अब तक 37 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. बसंत पंचमी के मौके पर करीब ढ़ाई करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई.
बसंत पंचमी के मौके पर हुए अमृत स्नान के दौरान योगी सरकार ने संतों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की. शासन-प्रशासन की ओर से सुरक्षा से लेकर अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो.
यह भी पढ़ें- बसंत पंचमी पर सकुशल संपन्न हुआ अंतिम अमृत स्नान, सुरक्षा व्यवस्था रही चौकस
यह त्यौहार हिंदू सभ्यता की एकता और विरासत को प्रदर्शित करता है, जिसमें नागा साधुओं की औपचारिक यात्रा और फूलों की पंखुड़ियों के वितरण जैसी गतिविधियों ने दिव्य वातावरण को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. इसके साथ ही रिलायंस फाउंडेशन की ओर से तीर्थयात्रियों को भोजन, चिकित्सा और अन्य जरूरी सुविधाएं प्रदान करके महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो उत्सव की सेवा और दयालुता की थीम को दर्शाता है.
-भारत एक्सप्रेस
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…
BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…