मनोरंजन

करण औजला के खास तोहफे पर छलका कपल का प्यार, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के कंटेस्टेंट ने यूं कहा शुक्रिया

India’s Got Latent Karan Aujla Maldives Trip: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का हालिया एपिसोड दर्शकों के लिए सिर्फ हंसी और मनोरंजन ही नहीं, बल्कि एक भावुक पल भी लेकर आया. शो में अपने शानदार व्हील स्टंट से सभी को प्रभावित करने वाले कंटेस्टेंट विजेंद्र रजक और उनकी पत्नी इन दिनों चर्चा में हैं. इसकी वजह है उनका सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें उन्होंने करण औजला और शो के बाकी जजों का दिल से शुक्रिया अदा किया है.

परफॉर्मेंस के बाद सुनाई अपनी लव स्टोरी

शो में परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद विजेंद्र और उनकी पत्नी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कहानी साझा की. उन्होंने बताया कि परिवार की मर्जी के खिलाफ दोनों ने घर से भागकर शादी की थी. विजेंद्र ने कहा कि महज एक महीने की डेटिंग के बाद उनकी पत्नी ने शादी करने की इच्छा जताई और आर्थिक परेशानियों के बावजूद उन्होंने यह फैसला लिया. हालांकि, शादी के बाद उन्हें पत्नी के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत जैसी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा.

मालदीव जाने का सपना सुनते ही आगे आए करण औजला

बातचीत के दौरान समय रैना ने विजेंद्र से उनके सबसे बड़े सपने के बारे में पूछा. इस पर उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ मालदीव घूमना चाहते हैं. यह सुनते ही जज पैनल में बैठे पंजाबी सिंगर करण औजला ने बिना देर किए कपल के मालदीव ट्रिप के टिकट स्पॉन्सर करने का ऐलान कर दिया. करण ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह खुशी उन्हें अपनी पत्नी की वजह से मिल रही है. उनके इस कदम की शो में मौजूद सभी लोगों ने जमकर तारीफ की.

इंस्टाग्राम पोस्ट में जताया दिल से आभार

एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद विजेंद्र रजक ने इंस्टाग्राम पर शो का वीडियो शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा. उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की टीम का शानदार मंच देने के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही करण औजला का मालदीव ट्रिप स्पॉन्सर करने के लिए खास तौर पर आभार जताया. विजेंद्र ने लिखा कि यह अनुभव और यह सरप्राइज उनके लिए जिंदगीभर यादगार रहेगा.

यह भी पढ़ें: ‘कवन कसूर’ के ग्रैंड प्रीमियर के लिए पहुंचे CMD उपेन्द्र राय, बनारस एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

बाकी जजों को भी कहा धन्यवाद

विजेंद्र ने अपने पोस्ट में तन्मय भट्ट, गुरलीन पन्नू और राहुल दुआ का भी जिक्र किया. उन्होंने सभी का प्यार, हौसला बढ़ाने और सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह पूरा अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा और वह इसे कभी नहीं भूल पाएंगे.

फैंस बोले- करण औजला ने जीत लिया दिल

विजेंद्र की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने करण औजला की जमकर तारीफ की. किसी ने उन्हें नेकदिल इंसान बताया तो किसी ने लिखा कि करण सिर्फ अपने गानों से ही नहीं, बल्कि अपने व्यवहार से भी लोगों का दिल जीत लेते हैं. कई यूजर्स ने कहा कि ऐसे पल किसी सेलिब्रिटी के असली व्यक्तित्व को सामने लाते हैं. यही वजह है कि करण औजला का यह खूबसूरत जेस्चर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

नायडू ने पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक, बोले- अगले 20 साल तय करेंगे भारत की जगह

Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी…

3 minutes ago

ट्रेन खड़ी रही और प्लेटफॉर्म पर चहलकदमी करती रहीं भैंसें! भोपाल से आया चौंकाने वाला दृश्य, देखें VIDEO

Bhopal News: भोपाल के हाई-टेक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दो भैंसें घूमती…

3 minutes ago

‘आज दुनिया भारतीय पायलटों की बात कर रही, कल मेड इन इंडिया विमान की करेगी चर्चा’, पीएम मोदी ने बताया 2047 का विजन

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…

17 minutes ago

विराट कोहली का फूटा गुस्सा! 5 करोड़ रुपये वाले आरोपों पर आया बयान, फलाहारी महाराज के दावे को बताया पूरी तरह झूठा

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने को…

25 minutes ago

पाकिस्तान की गोद में छिपे आतंकी नजीर हुसैन पर NIA का शिकंजा, भगोड़ा’ घोषित; पुंछ धमाकों का है मास्टरमाइंड

पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…

44 minutes ago

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

1 hour ago