ऑस्कर से चुकी भारत की शॉर्ट फिल्म ‘अनुजा’, ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ ने मारी बाजी
97वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर में भारत की तरफ से शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट होने वाली फिल्म ‘अनुजा’ पुरस्कार पाने से चूक गई. इस कैटेगरी में फिल्म ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ ने बाजी मार ली है. प्रियंका चोपड़ा और गुनीत मोंगा के को-प्रोडक्शन फिल्म का निर्देशन एडम जे ग्रेव्स ने किया है.
भारत से ऑस्कर अवॉर्ड के लिए फिल्मों के चुनाव में IMPPA का दखल होना चाहिए: अभय सिन्हा
इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन (IMPPA) के अध्यक्ष अभय सिन्हा का कहना है कि जून 2024 में फेडरेशन इंटरनेशनल डि आर्ट फोटोग्राफिक का सदस्य बन जाने के बाद ऑस्कर पुरस्कार में भारत से ऑफिशियल प्रविष्टि भेजने का काम इंपा को मिल जाएगा.





