मनोरंजन

‘बॉलीवुड बहुत गंदा है’, बाबिल खान ने रो-रोकर किया बड़ा खुलासा, स्टार किड्स पर निकाली भड़ास

Babil Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने हाल ही में बॉलीवुड के अंदरूनी माहौल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. रोत होते हुए बाबिल ने इंडस्ट्री के उन पहलुओं का खुलासा किया, जिनके बारे में आमतौर पर लोग चुप रहते हैं. इस दौरान उन्होंने अर्जुन कपूर और अनन्या पांडे का भी नाम लिया और साफ तौर पर अपनी नाराजगी जताई. बाबिल ने न सिर्फ अपनी बात रखी बल्कि आगे का रास्ता भी चुनते हुए एक बड़ा फैसला लिया है, जिसने फिल्म जगत में हलचल मचा दी है.

वीडियो में बाबिल खान रोते हुए आए नजर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बाबिल खान (Babil Khan) रोते नजर आ रहे हैं. उनको इस तरह देखकर फैंस हैरान रह गए हैं. बाबिल वीडियो में रोते हुए बॉलीवुड की सच्चाई बता रहे हैं. इस दौरान एक्टर ने अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर और शनाया कपूर जैसे सेलेब्स का नाम भी लिया.

बॉलीवुड बहुत गंदा है

बाबिल खान को ऐसे टूटा हुआ देखकर लोग शॉक्ड हैं. लोग समझ नहीं पा रहे कि आखिर बाबिल के साथ क्या हुआ है. अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल और आदर्श गौरव जैसे लोग हैं…और भी बहुत सारे नाम हैं. बॉलीवुड बहुत गंदा है. बॉलीवुड बहुत बेरुखा है.”

ये भी पढ़ें: ‘हाउसफुल 5’ का नया गाना हुआ रिलीज, हनी सिंह ने मचाया धमाल, अक्षय कुमार समेत इन हसीनाओं ने दिए कातिलाना मूव्स

स्टोरी से हटा दिया वीडियो

हालांकि, बाबिल ने इस वीडियो को अपने इंस्टा स्टोरी से तुंरत हटा लिया, लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था. एक अन्य वीडियो में बाबिल खान ने कहा था, “बॉलीवुड सबसे नकली इंडस्ट्री है, जिसका मैंने कभी एक्सपीरियंस किया है. लेकिन कुछ लोग हैं जो चाहते हैं कि बॉलीवुड बेहतर बने, बकवास.” फिर बाबिल जोर-जोर से रोने लगते हैं.

बाबिल खान करियर

बाबिल खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर ने साल 2022 में कैमरा असिस्टेंट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद बाबिल का एक्टिंग डेब्यू फिल्म ‘कला’ से हुआ. इसके बाद वो ‘द रेलवे मेन’ और ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ में नजर आए. वहीं हाल ही में उनकी फिल्म ‘लॉग आउट’ रिलीज हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

22 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

51 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago