Bharat Express DD Free Dish

‘हाउसफुल 5’ का नया गाना हुआ रिलीज, हनी सिंह ने मचाया धमाल, अक्षय कुमार समेत इन हसीनाओं ने दिए कातिलाना मूव्स

Housefull 5 First Song कॉमेडी ड्रामा फिल्म हाउसफुल 5 जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था और अब पहले गाने का टीजर भी आ गया है. इस गाने की पहली झलक ने ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है.

Housefull 5 First Song

Housefull 5 First Song: स्काई फोर्स और केसरी चैप्टर 2 से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले अक्षय कुमार एक बार फिर कॉमेडी में तड़का लाने वाले हैं. साजिद नाडियाडवाला की की सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फैंस इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘लाल परी’ रिलीज कर दिया है. जिसके बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं ये फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी?

हाउसफुल 5 का नया गाना हुआ रिलीज (Housefull 5 First Song)

‘लाल परी’ गाने को सिमर कौर और यो यो हनी सिंह ने गाया है, जबकि कोरियोग्राफ रेमो डिसूजा ने किया है. इस गाने में हनी सिंह और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर से साथ में नजर आई है. बता दें कि ये दोनों पहले भी कई हिट गाने दे चुके हैं, जिसमें ‘पार्टी ऑल नाइट’, ‘कुड़ी चमकीली’, ‘बॉस’ जैसे गाने शामिल हैं. जारी किए गाने के महज तीन घंटों के भीतर ही व्यूज ही नहीं बढ़े बल्कि यूट्यूब की म्यूजिक कैटेगरी में ये चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.

अक्षय कुमार समेत ये स्टार्स आए नजर (Housefull 5 First Song)

रिलीज किए गए गाने में सभी मुख्य कलाकार क्रूज पर नाचते-उछलते देखे जा सकते हैं. इसमें पूरा स्टारकास्ट नजर आ रहा है. संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार भी एक फ्रेम में देखे जा सकते हैं. फिल्म में कॉमेडी का तड़का भरपूर होगा इसकी झलक भी गाना दे जाता है. यो यो हनी सिंह के अंदाज को बखूबी गाना बयां करता है.

ये भी पढ़ें: Raid 2 Box Office Day 2: ‘रेड 2’ ने दूसरे दिन भी किया धमाका, 2025 की 10 हिट फिल्मों को पछाड़ा, बजट वसूलने से बस इतने कदम दूर

कब रिलीज होगी फिल्म?

टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पर ट्रैक शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ” उथल-पुथल से भरा हाउसफुल, रहस्य का एक छींटा और अब… लाल परी का एक शॉट! लाल परी गाना आउट! हाउसफुल 5 आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 6 जून 2025 को रिलीज होगी! मेकर्स जिस रहस्य और रोमांच की झलक फिल्म के टीजर में मिली थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)

हाउसफुल 5 का टीजर

टीजर की शुरुआत में एक क्रूज समंदर के बीच चलता नजर आता है. इस पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट सवार है. क्रूज पर म्यूजिक बजता है, तभी अक्षय कुमार की एंट्री होती है और उनके बाद चंकी पांडे, जॉनी लीवर, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, निकितेन धीर, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर को दिखाया जाता है. अचानक झूमर के ऊपर से एक लाश आकर गिरती है. मर्डर करने वाला हत्यारा मास्क पहने नजर आता है. कौन है ये हत्यारा? इस पर सस्पेंस है.

अक्षय कुमार और रितेश देशमुख है इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा

बता दें कि अक्षय कुमार और रितेश देशमुख शुरू से ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं. बाकी कलाकार बाद में जुड़ते गए. ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पहली कॉमेडी फिल्म साल 2010 में आई थी. दो साल बाद ‘हाउसफुल 2’ आई. इन दोनों फिल्मों को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था. 2016 में ‘हाउसफुल 3’ रिलीज हुई, जिसे साजिद और फरहाद ने निर्देशित किया. 2019 में ‘हाउसफुल 4’ पर्दे पर रिलीज हुई. इसे फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया. अब ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं. वहीं साजिद नाडियाडवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read