मनोरंजन

बर्थडे पर जाह्नवी कपूर के सेलिब्रेशन का खास अंदाज, नंगे पैर चढ़ीं 3550 सीढ़ियां; शेयर की PHOTOS

Janhvi Kapoor birthday celebration: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपने 29वें जन्मदिन की शुरुआत बेहद खास और आध्यात्मिक तरीके से की. आमतौर पर फिल्मी सितारे अपने जन्मदिन को बड़ी पार्टियों और जश्न के साथ मनाते हैं, लेकिन जाह्नवी ने इस बार सादगी और भक्ति का रास्ता चुना. वह आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति स्थित तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचीं और भगवान के दर्शन कर अपने जन्मदिन की शुरुआत की.

नंगे पैर चढ़ी 3,550 सीढ़ियां

जाह्नवी कपूर अपनी आस्था के लिए पहले से जानी जाती हैं और कई बार मंदिरों में दर्शन करते हुए देखी जा चुकी हैं. इस बार भी उन्होंने बिल्कुल आम श्रद्धालुओं की तरह मंदिर तक पैदल यात्रा करने का फैसला किया. उन्होंने तिरुमाला मंदिर तक पहुंचने के लिए अलीपिरी फुटपाथ मार्ग चुना, जो भक्तों के बीच सबसे लोकप्रिय पैदल रास्ता माना जाता है.

इस यात्रा के दौरान जाह्नवी ने लगभग 11 किलोमीटर लंबा रास्ता तय किया. इस रास्ते में करीब 3,550 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं. खास बात यह रही कि उन्होंने यह पूरी चढ़ाई नंगे पैर पूरी की. उनके साथ कुछ करीबी दोस्त भी थे, जिन्होंने इस यात्रा में उनका साथ दिया.

यात्रा के दौरान वह ‘मोकलामिट्टा’ नाम की जगह पर भी रुकीं. इस स्थान का तीर्थयात्रियों के लिए विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. यहां थोड़ी देर रुकने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा आगे जारी रखी और अंत में तिरुमाला मंदिर पहुंचकर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए.

जाह्नवी के लुक ने खींचा फैंस का ध्यान

मंदिर पहुंचने के बाद जाह्नवी ने सुबह के समय ‘वीआईपी ब्रेक दर्शन’ के जरिए पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने पारंपरिक दक्षिण भारतीय पोशाक पहनी हुई थी. उनका लुक बेहद सादा और पारंपरिक था, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया.


ये भी पढ़ें: वानखेड़े में टीम इंडिया की जीत का जश्न: राहा को गोद में लेकर झूम उठे रणबीर-आलिया, माही के नए लुक ने लूटी महफिल


सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर

जाह्नवी कपूर ने इस खास मौके की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर कीं. इन तस्वीरों में वह मंदिर परिसर और यात्रा के दौरान की झलकियां दिखाती नजर आईं. जाह्नवी ने फोटो के कैप्शन में लिखा “मुझे जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!”

जाह्नवी कपूर की सादगी और भक्ति देखकर फैंस काफी प्रभावित हुए और सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने लगे. जाह्नवी का यह अंदाज बताता है कि वह ग्लैमर से भरी जिंदगी के बीच भी अपनी आस्था और परंपराओं से गहराई से जुड़ी हुई हैं. उनके इस सादगी भरे जन्मदिन सेलिब्रेशन की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

9 hours ago