मनोरंजन

सन ऑफ सरदार 2 बनाम फैंटास्टिक फोर के बीच होगा महासंग्राम, जुलाई में बॉक्स ऑफिस पर जमकर मचेगा धमाल

July Releases Film 2025: हर महीने दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर कई सारी फिल्में रिलीज की जाती है. जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सभी तरह की फिल्में शामिल है. कुछ पर दर्शक बहुत प्यार लुटाते हैं तो कुछ तो उतना प्यार नहीं मिल पाता. जून के महीने की बात करें तो यह कुछ खास नहीं रहा. इस महीने ठग लाइफ, हाउसफुल 5 और सितारे जमीन जैसी सुपरहिट फिल्में रिलीज जरूर हुई लेकिन यह सारी फ्रेंचाइजी फिल्में थी और इनके पहले हिस्से ने इन फिल्मों से ज्यादा कमाई की थी. लेकिन अब जुलाई शुरू होने के साथ एक बार फिर थिएटर में एंटरटेनमेंट की बहार देखने को मिलेगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं इन अपकमिंग फिल्मों के बारे में.

मेट्रो इन दिनों

साल 2007 में रिलीज हुई लाइफ इन अ मेट्रो की रिलीज के 18 साल के बाद अब इसका सीक्वल लेकर अनुराग बसु एक बार फिर से थिएटर में लौट रहे हैं. फिल्म का टाइटल मेट्रो इन दिनों है जिसमें सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, फातिमा सना शेख और अली फजल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं.

आंखों की गुस्ताखियां

बॉलीवुड में एक और नया स्टारकिड कदम रखने जा रहा है. संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर आंखों की गुस्ताखियां से डेब्यू कर रही हैं. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में उनके अपोजिट विक्रांत मैसी और जैन खान दुर्रानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इसका निर्देशन संतोष सिंह ने किया है.

मालिक

गंस एंड गुलाब के बाद एक बार फिर से राजकुमार राव गैंगस्टर ड्रामा में नजर आने वाले हैं. उनकी फिल्म मालिक थिएटर में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ पहली बार मानुषी छिल्लर की जोड़ी दिखाई देगी. फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है. हुमा कुरैशी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

सैयारा

अनन्या पांडे के बाद अब उनके कजिन ब्रदर आहान भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. कुछ दिनों पहले जब उनकी फिल्म सैयारा का ट्रेलर आया था तो लोगों ने उन्हें फ्यूचर शाह रुख खान बता दिया था. अब वह पर्दे पर सच में बतौर स्टार किड्स अपनी छाप छोड़ पाएंगे या नहीं ये तो आने वाली 18 जुलाई को पता लग जाएगा.

तन्वी द ग्रेट और निकिता रॉय

इसके बाद तन्वी द ग्रेट और निकिता रॉय के बीच टक्कर होगी. ये दोनों फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होने वाली है. दिलचस्प बात तो यह है कि दोनों ही फिल्मों में नवोदित प्रतिभाएं है जो अपने अभिनय और निर्देशन कौशल से सिनेप्रेमियों को प्रभावित करने के लिए तैयार हैं.

सन ऑफ सरदार 2

सन ऑफ सरदार की रिलीज के 13 साल बाद एक बार फिर से अजय देवगन जस्सी रंधावा बनकर एक बार फिर लौट रहे हैं. इस फिल्म में एक बार फिर से वह संजय दत्त से भिड़ते हुए दिखाई देंगे. मूवी में इस बार सोनाक्षी सिन्हा की जगह मृणाल ठाकुर ने ली है.

फैंटास्टिक फोर

मार्वल्य की आगामी सुपरहीरो फिल्म द फैंटास्टिक फोर का टीजर रिलीज हो गया है. एक भव्य इवेंट में इस सुपरहीरों फिल्म का टीजप बड़े ही दिलचस्प अंदाज में लॉन्च किया गया. इस दौरान यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को अमेरिका में रिलीज होगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago