मनोरंजन

एक ही टाइम में कई लड़कों को डेट कर चुकी हैं Kalki Koechlin, नहीं कोई पछतावा, बोलीं-मेरी जिंदगी का…

Kalki Koechlin on Dating Multiple Guys: बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं. वो अपनी फिल्मों में किरदारों को कुछ इस तरह निभाती हैं कि हर कोई उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थकता है. एक्ट्रेस ने अपने दमदार परफॉर्मेंस के चलते कई अवॉर्ड्स हासिल किए है. अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है.

इतना ही नहीं कल्कि कोचलिन एक्टिंग के अलावा खुलकर अपनी बातों को रखने के लिए भी जानी जाती है. अब हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि वो एक वक्त पर ओपन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं. जो उनकी जिंदगी का कभी हिस्सा हुआ करता था. ऐसे में चलिए जानते हैं उन्होंने और क्या कुछ कहा.

कल्कि कोचलिन ने क्या कहा?

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान कल्कि से पूछा गया कि क्या वो अपने जीवन में मल्टीपल अफेयर्स वाली रिलेशनशिप रख सकती हैं? इसपर कल्कि ने जवाब देते हुए कहा कि वो शादीशुदा है और उनका एक बच्चा भी है तो उनके पास यह सब करने का समय नहीं है. हालांकि कल्कि ने माना कि एक वक्त ऐसा था जब वो ऐसी रिलेशनशिप का हिस्सा रह चुकी है.

कल्कि ने रिलेशनशिप को बताया च्वाइस

कल्कि ने आगे कहा कि एक साथ कई रिलेशनशिप में रहना उनके लिए एक च्वाइस होती है जो भी शख्स ऐसी रिलेशनशिप में होते हैं उन्हें अपने दिमाग में कुछ नियम और बाउंड्री बनानी पड़ती है. उन्होंने कहा कि यह आपके सोशल सर्किल से हो सकता है और लोग आमतौर पर ऐसी रिलेशनशिप में बहुत गहराई में नहीं जाते हैं. कल्कि ने कहा कि हालांकि उन्होंने ऐसे लोग भी देखे हैं जो अपने परिवार के साथ-साथ पॉलीएमरी रिलेशनशिप भी कर लेते हैं.

ये भी पढ़ें: वो दिलचस्प किस्सा, जब Pakistan ने कहा था- हिंदुस्तान Kashmir रख ले, लेकिन Lata Mangeshkar को दे दे…

घर बसाना चाहती थी कल्कि

जिंदगी न मिलेगी दोबारा के अपने दिनों को याद करते हुए कल्कि ने कहा मेरे लिए वो मेरे जीवन का बहुत अलग दौर था. मैं बहुत यंग थी. मुझे घर बसाने में दिलचस्पी नहीं थी तब मेरे लिए वो ठीक था. इसके पीछे विचार कुछ ऐसा था कि एक दूसरे के लिए मुख्स व्यक्ति बने लेकिन साथ ही यह एक प्रयोग की तरह भी हो.

अनुराग कश्यप से हुई थी पहली शादी

कल्कि ने अपनी पहली शादी फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप से की थी, हालांकि दोनों का ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला. इस बारे में अभिनेत्री ने कहा है कि ओपन रिलेशनशिप में होने पर पार्टनर के बीच कुछ भी छिपना नहीं चाहिए. इसके लिए आपसी समझ और संवाद बहुत जरूरी है. कल्कि ने कहा कि रिश्ते की नींव विश्वास पर रखी जानी चाहिए.

कई फिल्मों में कर चुकी हैं काम

इसी इंटरव्यू में कल्कि कोचलिन ने अपने दूसरे पति के बारे में भी बताया. एक्ट्रेस ने बताया कि उनका दूसरा पति गाइ हर्सबर्ग है और अब उनके जीवन में स्थिरता आ चुकी है. वो अपने नए जीवन को लेकर काफी खुश हैं और इसे एक नई शुरुआत मानती हैं. वहीं , कल्कि की फिल्मों की बात करें तो उन्हें फिल्म शैतान, ये जवानी है दीवानी, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और गली बॉय जैसी कई फिल्मों में देखा जा चुका है. उन्होंने अपने एकटिंग करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप की फिल्म डेव-डी से की थी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

6 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

20 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

28 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

30 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

32 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…

36 minutes ago