बॉलीवुड एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी की सांसद Jaya Bachchan के गुस्से और चिड़चिड़े व्यवहार से हर कोई वाकिफ है. उनकी अकसर कई ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती है जिनमें वे लोगों पर गुस्सा करती नजर आती हैं. वे न तो जगह देखती है और न ही शख्स बस गुस्से से हर चीज पर रिएक्ट कर देती हैं.
अब जया बच्चन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वे एक शख्स पर काफी गुस्सा हो रही हैं. इतना ही नहीं, यहां तक की वो उसे धक्का भी दे देती है. एक्ट्रेस के इस बर्ताव को देखकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
दरअसल वायरल हो रहा ये वीडियो दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब का है. यहां एक शख्स जया बच्चन के साथ सेल्फी लेने के लिए उनके पास जाता है, इतने में ही एक्ट्रेस गुस्से में उस शख्स को धक्का दे देती हैं.
इसके बाद वे उस शख्स को डांटने लगती हैं. जया बच्चन का ये रूप देखकर वहां मौजूद बाकि के सांसद भी हैरान हो जाते हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे जया बच्चन के इस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. कई लोग सवाल कर रहे हैं कि ये हमेशा इतना गुस्से में क्यों रहती है.
साथ ही कुछ ने एक्ट्रेस का समर्थन भी किया है. उनका कहना है कि जब कोई आपसे बिना पूछे आपके साथ सेल्फी लेगा तो क्या करेंगे?
वहीं अब सपा सांसद जया बच्चन की वीडियो को देखने के बाद बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत का रिएक्शन भी सामने आया है. कंगना ने जया बच्चन को बिगडैल बताते हुए उनके इस बर्ताव पर सवाल उठाए हैं.
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की जिसमें उन्होंने वायरल वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “सबसे बिगडैल और विशेष अधिकार प्राप्त महिला… लोग इनके नखरों को सिर्फ इसलिए झेलते हैं क्योंकि वे अमिताभ बच्चन की बीवी हैं… इनके सर पर जो समाजवादी पार्टी की टोपी है वो मुर्गे की कलगी जैसी दिख रही है, और ये एक फाइटिंग रोस्टर लग रही हैं… कितनी गलत और शर्मनाक बात है…”
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब जया बच्चन के किसी गुस्सेल बर्ताव पर कंगना ने रिएक्ट किया हो इससे पहले भी वे कई बार जया बच्चन के इस बेरुखे बर्ताव पर उन्हें कॉल आउट कर चुकी हैं.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…