देश

सिंधु जल संधि पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के आदेश को भारत ने किया खारिज, कहा- अदालत के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता यह मामला

Indus Water Treaty: भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि को लेकर एक बार फिर तनातनी बढ़ गई है. भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के उस आदेश को मानने से साफ इंकार कर दिया है, जिसमें चिनाब, झेलम और सिंधु नदी पर बन रही भारत की जलविद्युत परियोजनाओं के डिजाइन की व्याख्या करने को कहा गया था. भारत का कहना है कि यह मामला अदालत के अधिकार क्षेत्र में आता ही नहीं.

पाकिस्तान ने इस फैसले का स्वागत किया और दावा किया कि यह आदेश सिंधु जल संधि पर उसके रुख को सही ठहराता है. यह वही संधि है जिसे भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद स्थगित कर दिया था.

भारत ने कभी भी नहीं दी स्थायी मध्यस्थता न्यायालय को मान्यता

दरअसल, भारत ने कभी भी स्थायी मध्यस्थता न्यायालय को मान्यता नहीं दी. यही अदालत कथित तौर पर यह कह चुकी है कि भारत को पश्चिमी नदियों का पानी पाकिस्तान के “अप्रतिबंधित उपयोग” के लिए बहने देना चाहिए. भारत का रुख साफ है कि वह ‘तटस्थ विशेषज्ञ तंत्र’ के जरिए ही ऐसे विवाद सुलझाना चाहता है.

पाकिस्तान ने किया स्वागत

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि जलविद्युत संयंत्रों का निर्माण संधि की शर्तों के मुताबिक होना चाहिए, न कि भारत के ‘आदर्श प्रथाओं’ के हिसाब से.

सिंधु जल संधि में संशोधन की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर चुका है भारत

सूत्र बताते हैं कि भारत पहले ही जम्मू-कश्मीर में किशनगंगा और रतले परियोजनाओं पर विवाद के बीच सिंधु जल संधि में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर चुका है. भारत को एतराज है कि विश्व बैंक ने एक ही मुद्दे पर तटस्थ विशेषज्ञ और मध्यस्थता न्यायालय दोनों को साथ-साथ काम पर लगा दिया, जिससे कानूनी और तकनीकी उलझनें पैदा होंगी.

ये भी पढ़ें- बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का कहर! पाक सेना समर्थित डेथ स्क्वॉड ने नागरिकों पर किया ग्रेनेड हमला, 1 व्यक्ति की हुई मौत

अक्टूबर 2022 में विश्व बैंक ने दोनों नियुक्तियां कर दी थीं, जबकि भारत ने चेतावनी दी थी कि समवर्ती कार्रवाई से स्थिति और बिगड़ेगी. सोमवार के फैसले के बाद पाकिस्तान ने फिर संधि लागू करने की मांग की, लेकिन भारत का साफ कहना है कि, जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद पर कार्रवाई नहीं करता, तब तक यह संधि बहाल नहीं होगी.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

19 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

26 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

30 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

38 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago