सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो बिग बॉस 18 का समापन रविवार, 19 जनवरी को हो गया. करणवीर मेहरा ने बिग बॉस 18 के विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही उन्होंने इस सीजन की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये की इनामी राशि अपने नाम की. फिनाले में करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.
बिग बॉस 18 की शुरुआत अक्टूबर 2024 में हुई थी. 15 हफ्तों तक घर के अंदर बंद रहने के बाद, सिर्फ छह प्रतिभागी फाइनलिस्ट बनने में कामयाब रहे. इन फाइनलिस्ट में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, चुमा दरंग, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह शामिल थे.
शो में कुल 23 लोग शामिल हुए. छह फाइनलिस्ट के अलावा अन्य प्रतिभागियों में शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे, कशिश कपूर, सारा अर्फीन खान, अर्फीन खान, दिग्विजय सिंह राठी, एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा, अदिति मिस्त्री, एलिस कौशिक, मुस्कान बमने, तजिंदर बग्गा, शहजादा धामी, न्यारा बनर्जी, हेमा शर्मा और गुंरतन सडावरते शामिल थे.
-भारत एक्सप्रेस
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…