खेल

शादी के बंधन में बंधे दो बार के ओलंपिक पदक विजेता Neeraj Chopra, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Neeraj Chopra Wedding: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और नीरज चोपड़ा अब शादी के बंधन में बांध चुके हैं. यह खूबसूरत निजी समारोह बेहद खास था. नीरज ने रविवार, 19 जनवरी को सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कीं.

नीरज ने अपनी पोस्ट में लिखा, “अपने परिवार के साथ जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है.” उन्होंने आगे कहा, “हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं, जिसने हमें इस खास पल तक पहुंचाया. प्यार के बंधन में, हमेशा के लिए साथ.”

नीरज ने अपनी शादी की जानकारी को गुप्त रखा था. उनकी शादी की पहली तस्वीरें देखकर उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर हैरान रह गए. वायरल तस्वीरों में एक तस्वीर सबसे खास थी जिसमें नीरज की मां उन्हें आशीर्वाद देते हुए एक रस्म निभा रही थीं.

नीरज चोपड़ा की ओलंपिक सफलताएं

नीरज चोपड़ा भारत के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने ओलंपिक में अपने शानदार खेल से देश का नाम रोशन किया है. नीरज ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास बना दिया. यह भारत का ट्रैक एंड फील्ड में पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल था. नीरज की इस जीत ने 13 साल बाद भारत को ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलाया. इससे पहले 2008 में अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता था. इसके बाद, नीरज ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भी शानदार खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल जीता.

कौन हैं हिमानी मोर?

हिमानी मोर सोनीपत, हरियाणा की रहने वाली हैं. वह टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं और मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान टेनिस खेला. हिमानी ने साउथईस्टर्न लुइसियाना यूनिवर्सिटी, अमेरिका से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की पढ़ाई की. इसके अलावा उन्होंने फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी, न्यू हैम्पशायर से एमबीए और इसेनबर्ग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की.

हिमानी वर्तमान में अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित एमहर्स्ट कॉलेज में ग्रेजुएट असिस्टेंट हैं. वह महिला टेनिस टीम की टीम मैनेजर भी हैं. उनके काम में कोचिंग, वेन्यू मैनेजमेंट, नेटवर्किंग, ट्रेनिंग, और स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन जैसे कार्य शामिल हैं. 2022 में उन्होंने कुछ समय बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव के तौर पर भी काम किया.

नीरज ने जैसे ही अपनी शादी की खबर साझा की, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

19 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

22 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

38 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

48 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

49 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

60 minutes ago