Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Big Boss 18 के विजेता बने करणवीर मेहरा

बिग बॉस 18 का रोमांचक समापन आखिरकार हो गया, जिसमें करणवीर मेहरा ने विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया.

Karanvir Mehra won Bigg Boss 18

सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो बिग बॉस 18 का समापन रविवार, 19 जनवरी को हो गया. करणवीर मेहरा ने बिग बॉस 18 के विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही उन्होंने इस सीजन की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये की इनामी राशि अपने नाम की. फिनाले में करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस 18 की शुरुआत अक्टूबर 2024 में हुई थी. 15 हफ्तों तक घर के अंदर बंद रहने के बाद, सिर्फ छह प्रतिभागी फाइनलिस्ट बनने में कामयाब रहे. इन फाइनलिस्ट में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, चुमा दरंग, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह शामिल थे.

शो में कुल 23 लोग शामिल हुए. छह फाइनलिस्ट के अलावा अन्य प्रतिभागियों में शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे, कशिश कपूर, सारा अर्फीन खान, अर्फीन खान, दिग्विजय सिंह राठी, एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा, अदिति मिस्त्री, एलिस कौशिक, मुस्कान बमने, तजिंदर बग्गा, शहजादा धामी, न्यारा बनर्जी, हेमा शर्मा और गुंरतन सडावरते शामिल थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital