Kareena Kapoor Birthday: भारतीय सिनेमा में कुछ नाम ही ऐसे होते हैं जो सिर्फ विरासत के दम पर नहीं, बल्कि अपने टैलेंट और मेहनत से पहचान बनाते हैं. करीना कपूर का नाम ऐसे ही कलाकारों में शामिल है. 21 सितंबर 1980 को जन्मी करीना ने अपने दादा राज कपूर की विरासत को आगे बढ़ाने के साथ-साथ खुद की एक अनूठी पहचान भी बनाई. ‘बेबो’ के नाम से मशहूर करीना ने अपने करियर की शुरुआत महज स्टार किड के रूप में नहीं बल्कि एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री के रूप में की.
करीना के माता-पिता रणधीर कपूर और बबीता भी अपने समय के प्रसिद्ध कलाकार रहे हैं. इस पृष्ठभूमि ने उन्हें अभिनय की दुनिया में प्रवेश आसान बनाया, लेकिन साथ ही उम्मीदों का भी दबाव बढ़ा दिया. करीना ने साल 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से डेब्यू किया. अभिषेक बच्चन के साथ उनकी जोड़ी ने दर्शकों का ध्यान खींचा. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता नहीं रही, लेकिन करीना ने फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार जीतकर यह साबित किया कि उनका टैलेंट किसी स्टार किड तक सीमित नहीं.
करीना ने शुरुआत में ही व्यावसायिक सफलता से ज्यादा किरदार की चुनौती को महत्व दिया. 2001 में करण जौहर की ‘कभी खुशी कभी गम’ में पूजा शर्मा यानी ‘पू’ का किरदार उनके करियर का पहला बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ. फैशन और बेबाक अंदाज में यह किरदार आज भी लोकप्रिय है. इसके बावजूद, करीना ने ग्लैमरस स्टीरियोटाइप को तोड़ने के लिए ‘चमेली’ (2004) और ‘ओंकारा’ (2006) जैसी गंभीर और साहसी भूमिकाएं निभाईं, जिनके लिए उन्हें क्रिटिक्स की सराहना और फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड मिला.
2007 में आई ‘जब वी मेट’ में गीत ढिल्लों का किरदार उनके करियर की एक और उच्चाई साबित हुआ. फिल्म ने व्यावसायिक सफलता हासिल की और करीना की अभिनय क्षमता के साथ उनके ग्लैमर को भी दर्शकों के सामने पेश किया. इसके अलावा उन्होंने ‘गोलमाल 3’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘3 इडियट्स’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे वे केवल क्रिटिक्स की पसंद ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस क्वीन भी बनीं.
सिनेमा से बाहर भी करीना ने खुद को एक शक्तिशाली ब्रांड आइकन के रूप में स्थापित किया. लैक्मे, प्यूमा, मालाबार गोल्ड, सफोला और ब्लिंकिट जैसे बड़े ब्रांड्स उनके चेहरा बन चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने अपनी गर्भावस्था पर किताब ‘करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल’ लिखी और थ्रिलर फिल्मों जैसे ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में पुलिस अधिकारी का नया अवतार पेश किया.
ये भी पढ़ें- BB19 New Promo: वीकेंड का वार पर सलमान 2 कंटेस्टेंट्स को देंगे तगड़ा रियलिटी चेक, होगा इस बॉलिवुड हसीना का वेल्कम
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…